रविवार के दिन जरूर करें इन चौपाइयों का पाठ, कार्यक्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान और चमक जाएगा आपका भाग्य

Share this post

*देवभूमि न्यूज 24.इन*

🌞हिंदू धर्म में रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है। सूर्य देव न केवल संसार के साक्षात देवता हैं, बल्कि वे ऊर्जा, मान-सम्मान, सफलता और आरोग्य के भी कारक माने जाते हैं।

यदि आप अपने कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना कर रहे हैं या आपको कड़ी मेहनत के बाद भी वह प्रतिष्ठा नहीं मिल पा रही है जिसके आप हकदार हैं, तो रविवार के दिन सूर्य देव की चौपाइयों का पाठ आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

⚜️रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा का महत्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिसकी कुंडली में सूर्य मजबूत होता है, उसे समाज में मान-सम्मान और सरकारी कार्यों में सफलता सहज ही प्राप्त हो जाती है। इसके विपरीत, कमजोर सूर्य व्यक्ति के आत्मविश्वास में कमी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा करता है। रविवार के दिन सूर्यदेव की आराधना करने से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है और भाग्योदय हो सकता है।

⚜️रविवार के दिन करें इन चौपाइयों का पाठ
रविवार के दिन सूर्यदेव को चौपाइयों का पाठ विशेष रूप से करें। इससे व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है।

१. जय सविता जय जयति दिवाकर!।सहस्रांशु! सप्ताश्व तिमिरहर॥

  • भानु! पतंग! मरीची! भास्कर!।सविता हंस! सुनूर विभाकर॥

२. विवस्वान! आदित्य! विकर्तन।मार्तण्ड हरिरूप विरोचन॥

  • अम्बरमणि! खग! रवि कहलाते।वेद हिरण्यगर्भ कह गाते॥

३. सहस्रांशु प्रद्योतन, कहिकहि।मुनिगन होत प्रसन्न मोदलहि॥

  • अरुण सदृश सारथी मनोहर।हांकत हय साता चढ़ि रथ पर॥

४. मंडल की महिमा अति न्यारी।तेज रूप केरी बलिहारी॥

  • उच्चैःश्रवा सदृश हय जोते। देखि पुरन्दर लज्जित होते॥

५. मित्र मरीचि भानु अरुण भास्कर। सविता सूर्य अर्क खग कलिकर॥

  • पूषा रवि आदित्य नाम लै।हिरण्यगर्भाय नमः कहिकै॥

६. द्वादस नाम प्रेम सों गावैं। मस्तक बारह बार नवावैं॥

  • चार पदारथ जन सो पावै।दुःख दारिद्र अघ पुंज नसावै॥

७. नमस्कार को चमत्कार यह। विधि हरिहर को कृपासार यह॥

  • सेवै भानु तुमहिं मन लाई। अष्टसिद्धि नवनिधि तेहिं पाई॥

८. बारह नाम उच्चारन करते। सहस जनम के पातक टरते॥

  • उपाख्यान जो करते तवजन। रिपु सों जमलहते सोतेहि छन॥

⚜️रविवार के दिन सूर्यदेव की चौपाइयों का पाठ करने का महत्व
रविवार के दिन इन चौपाइयों का जाप करने से ऑफिस या बिजनेस में शुभ परिणाम मिल सकते हैं। साथ ही अगर किसी जातक को बार-बार किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो इससे छुटकारा मिल सकता है।

       *🚩ऊँ_सूर्याय_नम:🚩*