*देवभूमि न्यूज 24.इन*
⭕अंक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ग्रह तामसिक चीजों का सेवन और अनैतिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को भारी कष्ट देते हैं. आज हम उन जन्म दिनाँक के बारे में जानते हैं जिनके जातकों को शराब और नॉनवेज से दूर ही रहना चाहिए.
व्यक्ति की गलत आदतें उसके जीवन को कई तरीकों से नुकसान पहुंचाती हैं. लेकिन कुछ लोगों का तो इन आदतों के चक्कर में जीवन ही बर्बाद हो जाता है. वे अपने हाथों अपना दुर्भाग्य बुलाते हैं. किन जन्म तारीख वाले लोगों को शराब, नशा, नॉनवेज ज्यादा नुकसान देता है और क्यों उनके लिए इनसे दूर रहना ही बेहतर है, जानिए.
⚜️मूलांक 1
जिन लोगों की बर्थडेट 1, 10, 19 या 28 हो उनका मूलांक 1 होता है. मूलांक 1 के स्वामी सूर्य हैं, जो कि ऊर्जा और सात्विकता का प्रतीक है. यदि इन बर्थडेट वाले लोग शराब और मांसाहार का सेवन करें, तो सूर्य उन्हें ना सफलता देते हैं, ना यश. बल्कि उनका जीवन नकारात्मकता, संघर्ष और बीमारियों में कटता है.
⚜️मूलांक 2
जिन लोगों की बर्थडेट 2, 11, 20 या 29 हो, उनका मूलांक 2 होता है. मूलांक 2 के स्वामी चंद्रमा हैं. चंद्रमा मन के कारक हैं, लिहाजा मूलांक 2 के जातक बेहद संवेदनशील होते हैं. यदि ये लोग नशे की गिरफ्त में आ जाएं तो इनकी मानसिक स्थिति पर बहुत बुरा असर पड़ता है और उनका जीवन तबाह हो जाता है.
⚜️मूलांक 3
जिन लोगों की बर्थडेट 3, 12, 21 या 30 हो, उनका मूलांक 3 होता है. मूलांक 3 के स्वामी गुरु हैं. गुरु ग्रह ज्ञान, सुख-सौभाग्य और सात्विकता के प्रतीक हैं. यदि ये जातक तामसिक चीजों का सेवन करें तो इनका जीवन नकारात्मकता से भर जाता है और सौभाग्य भी दुर्भाग्य में बदल जाता है.
⚜️मूलांक 7
जिनकी बर्थडेट 7, 16 या 25 हो, उनका मूलांक 7 होता है. मूलांक 7 के स्वामी केतु ग्रह हैं. केतु आध्यात्मिकता और ध्यान का प्रतीक है. ये जातक तामसिक गतिविधियों में चले जाएं तो उनकी ये पॉजिटिव ऊर्जा खत्म हो जाती है और तनाव समेत कई समस्याएं घेर लेती हैं.
⚜️मूलांक 8
जिनकी बर्थडेट 8, 17 या 26 हो उनका मूलांक 8 होता है, जिसके स्वामी शनि होते हैं. शनि कर्म और अनुशासन के प्रतीक हैं. ये लोग यदि तामसिक चीजों का सेवन करें तो शनि सख्त सजा देते हैं. बनते काम बिगड़ते हैं, मेहनत का फल नहीं मिलता है. सेहत बिगड़ जाती है. गरीबी छा जाती है. रिश्ते बिगड़ जाते हैं.
⚜️मूलांक 9
किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख में जन्मे लोगों को शराब पीने से क्रोध, नशा, हिंसा, झगड़े और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है. वहीं राहु जीवन में भ्रम की स्थिति को उत्पन्न करता है.
*🚩हरिऊँ🚩*