बेहद शक्तिशाली हैं मंगलवार के ये टोटके, हनुमानजी की कृपा से होगा अपार धन-लाभ -डॉ दीपक दुबे

Share this post

 *देवभूमि न्यूज 24.इन*

⭕हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन खासतौर पर भगवान हनुमान को समर्पित माना गया है. इस दिन बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने और हनुमान चालीसा का पाठ करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है.

शास्त्रों में मंगलवार के लिए कुछ ऐसे प्रभावी उपाय और टोटके बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से जीवन की कई समस्याओं, आर्थिक तंगी और बाधाओं से मुक्ति मिल सकती है. शास्त्रों के जानकार बताते हैं कि मंगलवार के शक्तिशाली टोटके ना सिर्फ भाग्य को मजबूत और धन में वृद्धि करते हैं, बल्कि इस दिन के उपाय हनुमानजी की विशेष कृपा पाने के लिए भी उपयुक्त माने गए हैं. ऐसे में अगर आप भी हनुमानजी की विशेष कृपा चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि मंगलवार को किन टोटकों को करना लाभकारी साबित होगा.

⚜️संकटों से मुक्ति पाने का टोटका
अगर आप जीवन में लगातार आ रहे संकटों और परेशानियों से त्रस्त हैं, तो इस मंगलवार की सुबह स्नान के बाद लाल या नारंगी रंग के वस्त्र धारण करें और बजरंगबली की पूजा करें. इसके साथ ही शाम के समय हनुमान जी के मंदिर जाकर उनके सामने तेल का दीपक जलाएं. •इस दीये में 5 या 7 काले तिल के दाने डालें. इसके बाद किसी आसन पर बैठकर •’ॐ हनुमते नमः’ मंत्र का •108 बार जाप करें. मंगलवार को इस टोटके को करने से संकटों से मुक्ति मिलती है. साथ ही, घर में सुख-समृद्धि आती है और हनुमान जी की विशेष कृपा बनी रहती है.

⚜️धन-दौलत में वृद्धि का टोटका
अगर आप आर्थिक तंगी या घर में पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं, तो मंगलवार की सुबह स्नान के बाद एक तांबे के सिक्के (या 1 रुपये का सिक्का) पर लाल या नारंगी सिंदूर से टीका लगाएं. इसके बाद इसे हनुमान जी के मंदिर में जाकर चढ़ा दें. इतना करने के बाद उनकी विधि-विधान से पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें. पूजन की समाप्ति के बाद चढ़ाए हुए सिक्के को वापस घर ले आएं और इसे अपनी तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रख दें. कहा जाता है कि मंगलवार को किया गया यह टोटका घर और जीवन में चल रही आर्थिक तंगी से निजात दिलाता है और धन-दौलत में वृद्धि करता है.

⚜️नकारात्मक ऊर्जा दूर करने का टोटका
घर का माहौल खुशनुमा और शांतिपूर्ण बनाने के लिए मंगलवार को सुबह और शाम के समय घर के मंदिर में दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें. इसके साथ ही, एक बाल्टी पानी में थोड़ा-सा नींबू का रस और नमक मिलाएं और पूरे घर में इसका पोछा लगाएं. मान्यता है कि इस टोटके के प्रभाव से घर से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है. यह उपाय घर में हो रहे लड़ाई-झगड़ों को कम करता है और पारिवार में आपसी प्रेम को बढ़ाता है.

⚜️मंगल दोष दूर करने का टोटका
जिनकी कुंडली में मंगल दोष होता है, उन्हें वैवाहिक जीवन, संपत्ति और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आती रहती हैं. ऐसे में इसके अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए मंगलवार के दिन स्नान के बाद भगवान हनुमान जी को सिंदूर जरूर चढ़ाएं. इसके अलावा इस दौरान •’ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः’ मंत्र का जाप करें. मंगलवार को यह टोटका करने से बजरंगबली की कृपा से मंगल दोष के प्रभाव कम होते हैं.

        *🚩राम_राम_जी🚩*