एकल अभियान गतिविधि विभाग की परिचय बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

Share this post

देवभूमि न्यूज नेटवर्क
कार्तिकेय तोमर – शिलाई
सिरमौर,हिमाचल प्रदेश

संभाग दक्षिण हिमाचल के अंतर्गत भाग सिरमौर में एकल अभियान गतिविधि विभाग की परिचय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभागीय गतिविधियों का परिचय देते हुए आगामी समय में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा उनकी कार्ययोजना तैयार की गई।
बैठक में आगामी स्वास्थ्य शिविर, तुलसी पूजन, भारतीय सेना व सैन्य सेवा से जुड़े कार्यक्रम, सेवानिवृत्त सैनिकों एवं शहीद सैनिकों के परिवारों का सम्मान, वर्तमान में सेवा दे रहे सैनिकों के सम्मान कार्यक्रम, जनवरी माह में एकल सप्ताह के आयोजन, खेलकूद प्रतियोगिताएं, स्वच्छता अभियान, संभाषण प्रतियोगिता, युवा सम्मेलन एवं युवा विचार गोष्ठी, गीत एवं भजन प्रतियोगिता, योग प्रतियोगिता, हस्तशिल्प प्रतियोगिता सहित अन्य सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।


इस अवसर पर एकल अभियान गतिविधि विभाग 22 की समिति के कार्य दायित्वों की जानकारी दी गई तथा सभी सदस्यों को उनके दायित्वों के बारे में समझाया गया।
बैठक की जानकारी देते हुए भाग गतिविधि प्रमुख (भाग सिरमौर) कन्याल रणदीप शर्मा खाजटा ने बताया कि बैठक में भाग सिरमौर के समिति पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में विशेष रूप से प्रभाग पश्चिम मोटर उत्तर क्षेत्र गतिविधि प्रमुख कृष्ण कुमार, संभाग दक्षिण हिमाचल गतिविधि प्रमुख महेंद्र शर्मा, भाग अभियान अध्यक्ष राजेंद्र चौहान, उपाध्यक्ष दलबीर सूर्यवंशी, भाग अभियान प्रमुख दिनेश, भाग गतिविधि समिति सदस्य गीता शर्मा, ऋतु, ममता, सुमन, मनोज, महेंद्र सहित अन्य समिति पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त अंचल अभियान प्रमुख एवं अंचल गतिविधि प्रमुख भाग सिरमौर, अटल, चौपाल, श्री रेणुका जी, शिलाई, राजगढ़, सोलन से आए 31 मुख्य कार्यकर्ता एवं समिति सदस्य भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक में सभी ने एकल अभियान की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजसेवा से जुड़े कार्यक्रमों को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।