सिरमौर के कर्मचारी नेता स्वर्गीय चंद्रमणि वर्मा को उनकी द्वितीय पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

Share this post

देवभूमि न्यूज नेटवर्क
शिलाई ,सिरमौर(हि.प्र.)

जिला सिरमौर के पूर्व कर्मचारी नेता स्वर्गीय श्री चंद्रमणि वर्मा को उनकी द्वितीय पुण्यतिथि पर पुरानी पेंशन बहाली संगठन (NPSEA) द्वारा श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर जिला सिरमौर के कर्मचारियों ने राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर एवं जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर के दिशा-निर्देशानुसार NPSEA ब्लॉक शिलाई के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सिंगटा की अगुवाई में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर ने कहा कि स्वर्गीय चंद्रमणि वर्मा जिला सिरमौर के एक कर्मठ, जुझारू एवं कुशल कर्मचारी नेता थे। वे सदैव कर्मचारी हितों के लिए तत्पर रहते थे। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका और विशेषकर पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनके निधन से कर्मचारी वर्ग को जो क्षति हुई है, उसकी कमी आज भी गहराई से महसूस की जाती है।


इस अवसर पर NPSEA ब्लॉक शिलाई के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सिंगटा ने कहा कि स्वर्गीय चंद्रमणि वर्मा न केवल जिला सिरमौर बल्कि पूरे प्रदेश में NPSEA एवं कर्मचारी संगठनों का एक जाना-पहचाना नाम थे। उन्होंने अपने जीवन के अंतिम क्षणों तक कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष किया और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वहीं NPSEA जिला संयोजक एवं शिलाई ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि स्वर्गीय चंद्रमणि वर्मा संगठन के एक समर्पित नेता थे, जिन्होंने ब्लॉक स्तर से लेकर राज्य स्तर तक संगठन के लिए निरंतर कार्य किया। आज जिला सिरमौर सहित पूरे प्रदेश के कर्मचारी OPS बहाली में उनके योगदान को आदरपूर्वक स्मरण करते हैं।
इस अवसर पर उपस्थित सभी कर्मचारियों ने स्वर्गीय चंद्रमणि वर्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया