संगड़ाह राज्य सहकारी बैंक द्वारा बोरली में वित्तीय साक्षरता एवं ऋण परामर्श कार्यकम का आयोजन

Share this post

देवभूमि न्यूज नेटवर्क
संगड़ाह (सिरमौर)
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की शाखा कार्यालय संगड़ाह जिला सिरमौर द्वारा ग्राम बोरली में वित्तीय साक्षरता एवं ऋण परामर्श केंद्र (FDLC) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, सरकारी योजनाओं तथा डिजिटल लेन-देन के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक श्रीमती निशा ठाकुर ने उपस्थित ग्रामीणों को केवाईसी (KYC), डिजिटल बैंकिंग, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), अटल पेंशन योजना (APY) सहित विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग, समय पर केवाईसी अद्यतन रखने तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
इसके अलावा साइबर अपराधों को लेकर जागरूक करते हुए फर्जी कॉल से बचने, ओटीपी साझा न करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि से सतर्क रहने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और बैंकिंग से जुड़े अपने प्रश्नों के समाधान प्राप्त किए।
यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।