देवभूमि न्यूज नेटवर्क
शिलाई (सिरमौर)
हिमाचल प्रदेश
शिलाई क्षेत्र के पंचायत घर कमरऊ में प्रशासन गाँव की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के 150 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना और सरकारी सेवाओं को सीधे जनता तक पहुँचाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा शिविर लगाए गए, जहाँ ग्रामीणों को आवश्यक सेवाएँ प्रदान की गईं। राजस्व विभाग द्वारा मौके पर ही 51 इंतकाल, 60 विभिन्न प्रमाण पत्र, 15 शपथपत्र, बैंक की फर्द/आड़ रहन के 4 मामलों तथा आड़ रहन के 1 मामले का निपटारा किया गया।

वहीं पंचायत विभाग की ओर से 8 प्रमाण पत्र जारी किए गए।
इसके अतिरिक्त विभिन्न सरकारी विभागों से संबंधित कुल 21 मांग व शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को प्रेषित कर समयबद्ध तरीके से निष्पादन करने के निर्देश दिए गए।
ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत मिलती है और समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होता है।