शिमला रिज मैदान में अटल जयंती का आयोजन, मुख्यमंत्री करेंगे पुष्पांजलि अर्पित

Share this post

देवभूमि न्यूज नेटवर्क
हिमाचल प्रदेश
शिमला

भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर दिनांक 25 दिसंबर 2025 को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

शिमला नगर निगम के महापौर सुरेन्द्र चौहान तथा नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र कुमार अत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रातः 11:00 बजे प्रदेशवासियों की ओर से स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

नगर निगम शिमला के महापौर, उप-महापौर एवं समस्त पार्षदगणों ने शहरवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।