देवभूमि न्यूज नेटवर्क
हिमाचल प्रदेश
कुल्लू
बायोडायवर्सिटी एंड एन्वायरमेंट सस्टेनेबिलिटी (बेस्ट), नई दिल्ली द्वारा सरकारी हाई स्कूल सिंहण, ग्राम शहंशर, जिला कुल्लू में विंटर बर्ड काउंट–2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में बेस्ट एनजीओ के संस्थापक डॉ. विराट जॉली एवं फील्ड कोऑर्डिनेटर श्री चुनी लाल ने विद्यालय की नौवीं एवं दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण तथा पक्षियों के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को बताया कि जैव विविधता के संरक्षण में पक्षियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इसके उपरांत विद्यार्थियों ने बेस्ट टीम के साथ मिलकर बर्ड काउंट गतिविधि में भाग लिया, जिसमें उन्होंने विभिन्न पक्षियों की पहचान करना एवं उनकी गणना करना भी सीखा। यह अभ्यास विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और रोचक रहा।
विद्यालय के अध्यापक श्री मनीष शर्मा की अनुपस्थिति में भी छात्रों ने उत्साहपूर्वक इस गतिविधि में भाग लिया। विद्यालय की मुख्य अध्यापिका श्रीमती प्रभा ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रकृति एवं पक्षियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सफल प्रयास किया गया।