देवभूमि न्यूज 24.इन
शिलाई से एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। शिलाई के एक युवक ने बीती रात अपने घर के समीप एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शुभम नेगी उर्फ रौनी, पुत्र सुरेश नेगी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आत्महत्या करने से पहले शुभम ने अपने कुछ मित्रों को फोन कर कहा था कि वह जा रहा है और सुबह कफन लेकर आना, उसकी मृत देह घर के आसपास ही मिलेगी। इसके बाद जब दोस्तों ने उससे दोबारा संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका फोन बंद मिला। चिंतित मित्र उसे ढूंढते हुए उसके घर पहुंचे, जहां परिजनों ने बताया कि शुभम घर के बाहर किसी से फोन पर बात कर रहा था।
कुछ समय बाद जब उसकी तलाश की गई तो शुभम घर से करीब कुछ दूरी पर एक पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजन उसे तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल ले जाने की तैयारी में थे, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
बताया जा रहा है कि शुभम नेगी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के समीप एक दुकान चलाता था और पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव (डिप्रेशन) में था। वह अपने मित्रों से यह भी कहता रहता था कि वह अगले दिन से उनसे नहीं मिलेगा, लेकिन दोस्तों ने इसे मजाक समझकर गंभीरता से नहीं लिया। यदि समय रहते उसकी परेशानी को समझा जाता और परिजनों को सूचना दी जाती, तो शायद इस दुखद घटना को रोका जा सकता था।
शुभम के परिजनों के अनुसार, रात को घर लौटने पर उसकी माता ने उसे भोजन करने के लिए कहा था, जिस पर उसने बताया कि वह किसी दोस्त के घर खा चुका है। बाद में दूध पीने से भी उसने मना कर दिया और मौका पाकर घर से रस्सी लेकर बाहर चला गया।
शुभम नेगी की असामयिक मृत्यु की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है