2026 की शुरुआत से पहले बस सुधार लें ये 5 आदतें

Share this post

 *देवभूमि न्यूज 24.इन*

⭕हर व्यक्ति चाहता है कि आने वाला साल उसके लिए सुख, समृद्धि और ढेर सारी खुशियों से भरा हो। साल 2026 दस्तक देने ही वाला है। अगर आप चाहते हैं कि यह साल आपके लिए ‘गोल्डन ईयर’ साबित हो, तो हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथ गरुड़ पुराण में इसके लिए कुछ खास गुप्त नियम बताए गए हैं।

अक्सर लोग गरुड़ पुराण को केवल मृत्यु के बाद की स्थितियों से जोड़कर देखते हैं। लेकिन, भगवान विष्णु ने इसमें सुखी और संपन्न जीवन जीने के भी अद्भुत मंत्र दिए हैं। अगर आप 2026 शुरू होने से पहले इन 5 आदतों को अपने जीवन में उतार लें, तो मां लक्ष्मी की कृपा आप पर साल भर बनी रहेगी।

⚜️2026 को खुशहाल बनाने के 5 महामंत्र

🚩1. महिलाओं का सम्मान करें- गरुड़ पुराण के अनुसार, जिस घर में महिलाओं (मां, पत्नी, बहन या बेटी) का अनादर होता है, वहां से मां लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती हैं। लक्ष्मी जी का वास उसी घर में होता है, जहां स्त्रियों को प्यार और उचित सम्मान मिलता है। 2026 में बरकत चाहते हैं, तो अपने व्यवहार में यह बदलाव आज ही लाएं।

🚩2. दान की शक्ति को पहचानें- आर्थिक तंगी दूर करने का सबसे बड़ा हथियार ‘दान’ है। अपनी कमाई का एक छोटा सा हिस्सा किसी जरूरतमंद, गौ-सेवा या धार्मिक कार्य में जरूर लगाएं। नया साल शुरू होने से पहले दान करने का संकल्प लें, ताकि आपके घर के भंडार हमेशा भरे रहें।

🚩3. अहंकार का त्याग और धन का आदर- कहा जाता है कि पैसा आने पर इंसान में अहंकार आ जाता है, और यही उसके पतन का कारण बनता है। गरुड़ पुराण कहता है कि जो व्यक्ति धन का अपमान करता है या उसे गलत कामों में खर्च करता है, उससे लक्ष्मी जी मुख मोड़ लेती हैं। 2026 की सफलता के लिए छल-कपट छोड़कर ईमानदारी की कमाई पर ध्यान दें।

🚩4. स्वच्छता और सात्विकता- भगवान विष्णु कहते हैं कि मन और शरीर की शुद्धि ईश्वर को बहुत प्रिय है। अपने घर को साफ-सुथरा रखें और विचारों में सात्विकता लाएं। नकारात्मकता को घर से बाहर निकालें ताकि माता लक्ष्मी स्थाई रूप से आपके घर में निवास करें।

🚩5. कुल देवता और पितरों का पूजन- नया साल शुरू होने से पहले अपने कुल देवता और पितरों का आशीर्वाद जरूर लें। उनकी अनदेखी करने से घर में बाधाएं आती हैं। पितरों की शांति और देवताओं की पूजा से 2026 का मार्ग प्रशस्त होगा।

🛑गरुड़ पुराण के ये नियम केवल धार्मिक नहीं बल्कि जीवन जीने का सही तरीका भी सिखाते हैं। अगर आप इन सरल आदतों को अपनाते हैं, तो निश्चित ही 2026 आपके जीवन में नई उमंग और अटूट समृद्धि लेकर आएगा।

ऊँश्रीमहालक्ष्मीनारायणाय_नम:🚩