*देवभूमि न्यूज 24.इन*
*नारग (शोगी)*
एकल अभियान गतिविधि विभाग की जागरण शिक्षा योजना के अंतर्गत नारग क्षेत्र संच शोगी में सैन्य सेवा से सेवानिवृत्त सैनिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, वैदिक मंत्रोच्चारण, गायत्री मंत्र तथा हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऋषि राज शास्त्री जी रहे। विशिष्ट अतिथियों में आशीष शर्मा (BDC सदस्य), संभाग दक्षिण हिमाचल अभियान समिति से सुरेश शर्मा (अंचल), दलबीर सूर्यवंशी (भाग उपाध्यक्ष), धर्म सिंह (भाग गतिविधि प्रभारी) सहित प्रशांत, हीरा सिंह, विजेंदर, निर्मल कांत सूद, भूपेंद्र, विक्रम, सौरभ अत्री, राजेश पवार एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कन्याल रणदीप शर्मा खाजटा (गतिविधि भाग सिरमौर, सोलन, राजगढ़, श्री रेणुका जी, शिलाई, चौपाल, अटाल) ने एकल अभियान की पंचमुखी शिक्षा योजना की जानकारी देते हुए इसके उद्देश्य, शुरुआत, वर्तमान गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भाग सिरमौर के अंतर्गत 6 अंचलों में फैले 1650 गांवों और 55 संचों में आगे भी सेवानिवृत्त सैनिकों तथा शहीद सैनिकों के परिवारों के सम्मान हेतु ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में एकल अभियान के बच्चों द्वारा गणेश वंदना, देशभक्ति गीत, संस्कृत कविता, भजन, वर्ग गीत तथा प्रेरक भाषण प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
इस दौरान कैप्टन भूपेंद्र सिंह, कैप्टन हितेंद्र सिंह, पेटी ऑफिसर धर्म सिंह, जितेंद्र नायक, वीर सिंह (सार्जेंट), संदीप (सूबेदार), जोगिंदर (हवलदार), दिनेश कुमार (हवलदार), नरेश दत्त, विकास, मधुसूदन सहित लगभग 10 से अधिक सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने सैनिकों के त्याग, समर्पण और बलिदान को नमन करते हुए उन्हें राष्ट्र की सुरक्षा की मजबूत ढाल बताया।
एकल अभियान के माध्यम से बच्चों में सनातन संस्कृति, रामायण व गीता ज्ञान, देशभक्ति भाव, योग, आयुर्वेद, स्वच्छता, जैविक खेती, ग्राम विकास, कंप्यूटर व सिलाई शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जल व वन संरक्षण, नशा मुक्ति तथा सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का भी प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में पांच परिवर्तन सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी भाव के माध्यम से परिवार, समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाने का आह्वान किया गया।
सैनिक सम्मान समारोह में अंचल अध्यक्ष सोलन संजय जी, संदीप राणा (अंचल गतिविधि प्रमुख), संच समिति से लक्ष्मी कांत जी, पवन जी, सुदेश जी, डुला राम शर्मा, कार्यक्रम आयोजक बबीता अत्री, संच प्रमुख शोगी नारंग, सपना (संच प्रमुख नौनी), दीक्षा कंवर (संच प्रमुख कुनिहार), आचार्यगण, ग्राम समिति के पदाधिकारी तथा नारंग क्षेत्र के बड़ी संख्या में बंधु-भगिनी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र, समाज और संस्कृति के प्रति समर्पण भाव के संकल्प के साथ किया गया।