हाटी का होनहार बेटा बनेगा भारतीय सेना का लेफ्टिनेंट CDS परीक्षा उत्तीर्ण कर अभय चौहान ने रचा इतिहास

Share this post


देवभूमि न्यूज 24.इन


सिरमौर जिले के हाटी क्षेत्र से एक और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है।
शिलाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कांडों भटनोल, गांव कांडो के होनहार युवा अभय चौहान ने Combined Defence Services (CDS) जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण कर बड़ी सफलता हासिल की है।
अब अभय Officers Training Academy (OTA), Chennai में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे और इसके पश्चात भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर सेवाएं देंगे।
अभय के पिता वीर सिंह चौहान पंचायत में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता जानकी चौहान अस्पताल में वार्ड सिस्टर के रूप में सेवाएं दे रही हैं।
यह सफलता न केवल परिवार, बल्कि पूरे गिरिपार और हाटी क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
अभय की शैक्षणिक यात्रा
मैट्रिक: DAV नाहन, प्लस टू: करियर अकादमी नाहन, स्नातक: खालसा गुरुगोविंद सिंह कॉलेज, पंजाब यूनिवर्सिटी
खास बात यह है कि शिलाई क्षेत्र से सेना में उच्च अधिकारी अब भी गिने-चुने हैं, ऐसे में अभय चौहान की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के युवाओं के लिए नई मिसाल और प्रेरणास्रोत बनेगी।
अभय चौहान को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए देवभूमि न्यूज 24 .इन की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
आपने सिद्ध कर दिया मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से हर सपना पूरा हो सकता है।