रोवर व रेंजर का पाँच दिवसीय प्री-आरडी कैंप रिवाल्सर में संपन्न

Share this post


देवभूमि न्यूज 24.इन
राजकीय महाविद्यालय सैंज की रोवर व रेंजर इकाई के चार रोवर्स ने पाँच दिवसीय प्री-आरडी (Pre-RD) कैंप में भाग लिया। यह कैंप 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक रिवाल्सर में आयोजित किया गया।
इस कैंप में सैंज महाविद्यालय के निखिल, विनोद, हेमंत और अरुण ने रोवर के रूप में सहभागिता की। कैंप में हिमाचल प्रदेश के लगभग सभी महाविद्यालयों से रोवर व रेंजर शामिल हुए।
कैंप के दौरान प्रतिभागियों को परेड, योगाभ्यास, मार्च-पास्ट सहित विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियाँ करवाई गईं। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैंज महाविद्यालय के रोवर्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस प्री-आरडी कैंप में चयनित रोवर्स को 26 जनवरी को आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए योग्य माना जाएगा।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुजाता, रोवर-रेंजर इंचार्ज प्रो. प्रेम नेगी एवं डॉ. वंदना ने सभी रोवर्स का उत्साहवर्धन किया और आशा व्यक्त की कि सैंज महाविद्यालय के रोवर्स का चयन भी अवश्य होगा।