देवभूमि न्यूज नेटवर्क
राजीव शर्मन – ब्यूरो
ऊना, हिमाचल प्रदेश
ऊना जिला की अम्ब तहसील उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टकोली का वार्षिक समारोह बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया।

श्री पांडवकालीन महातीर्थ शक्ति-स्थल श्री ध्यूंसर महादेव धौमेश्वर शिवालय की ओट और प्रकृति के नैसर्गिक सौन्दर्य में यह स्कूल जिला ऊना में सौ साल पहले एक मिडल स्कूल बतौर संचालित हुआ था।

कोई समय टकोली मिडल स्कूल रियासतकालीन पौराणिक राजधानी कुटलैहड़ का प्रमुख विद्यालय गिना जाता था। इस विद्यालय को स्थापित करने में श्री पांडवकालीन शिवालय के प्रमुख महन्त एवं तपस्वी श्री ओंकारेश्वर जी ने अहम भूमिका निभाई थी।

आज वर्तमान में भी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टकोली के प्रांगण में एक शिवालय मौजूद है। कालान्तर में टकोली स्कूल जिला ऊना की तहसील अम्ब उपमंडल का एक आदर्श शैक्षणिक संस्थान गिना जाता है।

विधानसभा क्षेत्र चिंतपूर्णी में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टकोली के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि श्री सुदर्शन सिंह बबलू माननीय विधायक चिंतपूर्णी द्वारा शिरकत की गई व मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया इसके साथ ही विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

इस शुभ अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टकोली के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुतीकरण से समां बांध दिया।
स्कूल के प्रधानाचार्य ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टकोली की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए इस विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए भविष्य में स्कूल भवन के विस्तारीकरण की प्रमुख मांग रखी।

निकट भविष्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टकोली में विभिन्न तकनीकी संकाय संचालित करने की जोरदार मांग उठाई गई है। स्कूल प्रबंधन समिति टकोली व पंचायत प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल परिसर में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू का गर्मजोशी से स्वागत किया।

माननीय विधायक ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टकोली की सभी विस्तारीकरण की मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टकोली का सारा स्टाफ प्रधानाचार्य श्री स्वर्ण सिंह की अगुवाई में उपस्थित था।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टकोली के मेधावी छात्र छात्राओं और खेलकूद प्रतियोगिता में अब्बल छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।