ऊना जिला की संतोषगढ़(हरोली) खड्ड कॉलेज में एन एस एस शिविर का प्राचार्य ने किया शुभारंभ

Share this post

देवभूमि न्यूज नेटवर्क
राजीव शर्मन,ब्यूरो
ऊना, हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय हरोली तहसील के खड्ड में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ प्राचार्य द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीमती सुलक्षणा शर्मा मुख्य अतिथि बतौर उपस्थित रहे ।

इस शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया । इसमें मनीषा, नैंसी, रितु, दीपिका, रेखा आदि ने सरस्वती वंदना के सुरीले स्वरोंसे समां बांध दिया। इस दौरान कालेज की दीक्षा ने पहाड़ी गीत द्वारा सबका मन मोह लिया।

एन0 एस0 एस0 कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र सिंह जी द्वारा सात दिवसीय शिविर के कार्यक्रम की वृहद रूपरेखा प्रस्तुत की गई। उन्होंने बताया कि इस शिविर में 50 स्वयंसेवी भाग ले रहे है तथा इन्हें सात समूहों में विभाजित किया गया है

ताकि शिविर का संचालन सुचारु रूप से किया जा सके । रिया ने आज का विचार सफलता की “राह में ठोकरें खाना ही आम है, परंतु गिर के उठना ही असली जीत है ,”प्रस्तुत किया । शिविर में विद्यार्थी स्वच्छता अभियान , जागरूकता रैली के साथ-साथ बौद्धिक ज्ञान भी अर्जित करेंगे ।

वास्तव में यह बहु-आयामी रचनात्मक कायाकल्प का साकारात्मक आयोजन है।बौद्धिक सत्र में विभिन्न विद्वान-विदूषी आमंत्रित वक्ता स्वयंसेवियो का प्रतिदिन मार्गदर्शन करेंगे ।

प्राचार्या महोदया श्रीमती सुलक्षणा शर्मा ने स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं प्रदान की तथा शिविर में अनुशासन बनाए रखने का जोरदार आह्वान किया।

उन्होनें सभी प्रतिभागियों को अपने शारीरिक और बौद्धिक विकास में वृद्धि करने के लिए बहुविधि प्रेरित किया । कशिश ने बड़ी तल्लीनता व कुशलता से बेहतरीन मंच संचालन किया । बेवी ने सभी अतिथियों का इस शुभ अवसर पर धन्यवाद किया ।

विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में व्यापक सफाई अभियान भी चलाया । इस अवसर पर प्रोफेसर रवि राज , डॉ आरती,प्रोफेसर राकेश, श्री मनोज शर्मा, नवजोत, निर्मला तथा स्टाफ के सभी सदस्यगण भी उपस्थित रहे ।