देवभूमि न्यूज 24.इन
सिरमौर जिला के पुलिस थाना संगड़ाह की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 05 लीटर अवैध शराब बरामद की है। इस संबंध में पुलिस थाना संगड़ाह में मामला दर्ज किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर श्रीमती सीता देवी पत्नी श्री हीरा सिंह के रिहायशी मकान पर छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान मकान से 05 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।आरोपी श्रीमती सीता देवी, निवासी गांव व डा. सांगना, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर (हि.प्र.) के विरुद्ध धारा 39(1)(a) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है।पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है तथा अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।