*देवभूमि न्यूज 24.इन*
*क्राइम रिपोर्टर,सिरमौर*
सिरमौर जिला के पुलिस थाना पांवटा साहिब में एक अवैध शराब के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तारुवाला में आरोपी गुरदेव सिंह के घर से 10 लीटर अवैध शराब बरामद की है।
इस मामले में पुलिस थाना पांवटा साहिब में HP EXCISE ACT की धारा 39(1)A में अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसमें पुलिस आगामी अन्वेषण कर रही है।
*थाना सदर नाहन में जुआ अधिनियम में अभियोग दर्ज
पुलिस थाना सदर नाहन में एक जुआ खेलने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने बनकला चौक पर अजीत सिंह को जुआ के पैसे इकठ्ठा करते हुए पकड़ा है।
अजीत सिंह निवासी मोहल्ला गोविन्द गढ़ तहसील व थाना नाहन जिला सिरमौर के पास से ₹1110 नकद, एक पर्ची और एक पेन बरामद किया गया है।
इस मामले में पुलिस थाना सदर नाहन में धारा 13(A)-3-67 Gambling Act में अभियोग दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
शिलाई में सड़क हादसा में मोटर साईकल चालक की मृत्यु
पुलिस थाना शिलाई में एक सड़क हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सुरेश कुमार पुत्र श्री संत राम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि एक मोटरसाईकल चालक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाईकल चालक की मौत हो गई।
मोटरसाईकल चालक की पहचान नवीन कुमार S/O आत्मा राम R/O गांव कुम्बली डा0 शरली मानपुर तह0 कमरऊ जिला सिरमौर के रूप में हुई है। यह हादसा मोटरसाईकल चालक द्वारा मोटरसाईकल को लापरवाही और गफलत से चलाने के कारण हुआ है।
इस मामले में पुलिस थाना शिलाई में धारा 281,106B में अभियोग दर्ज किया गया है। मामले में अन्वेषण जारी है।
*पुलिस थाना माजरा में दो अलग-2 सडक हादसों में अभियोग दर्ज
पुलिस थाना माजरा में एक सड़क हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मनोज चमोली उर्फ अजय पुत्र श्री चंद्रमोहन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसके दोस्त विपिन उपरैती ने अपनी मोटरसाईकिल को लापरवाही से चलाते हुए एक अन्य मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी, जिससे दो लोग घायल हो गए।
घायलों की पहचान विपिन उपरैती और अरविन्द चौधरी के रूप में हुई है। यह हादसा विपिन उपरैती द्वारा अपनी मोटरसाईकिल को लापरवाही से चलाने के कारण हुआ है।
इस मामले में पुलिस थाना माजरा में धारा 281, 125(a) BNS में अभियोग दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
दूसरे मामले में रिपोर्ट मनोज चमोली उर्फ अजय पुत्र श्री चंद्रमोहन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि एक बड़ी कार ने सड़क किनारे खड़े एक मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी और फरार हो गई।
कार का नम्बर एचपी 17डी-0207 पढा गया है। मोटरसाईकिल पर सवार लड़कों ने अपना नाम याकुब और फारुखक बताया है। यह हादसा कार चालक द्वारा कार को तेज गति और लापरवाही से चलाने के कारण हुआ है।
इस मामले में भी पुलिस थाना माजरा धारा 281, 125(A) BNS व धारा 187 MV ACT में अभियोग दर्ज किया गया है। मामले दोषी को पकड़ने के लिये जांच जारी है।