हनुमान जी की भक्ति: ये संकेत बताते हैं आप पर हनुमान जी की कृपा है तो जीवन में बड़ा परिवर्तन आता है

Share this post

   *देवभूमि न्यूज 24.इन*

⭕”राम दुआरे तुम रखवारे। होत न आज्ञा बिनु पैसारे।। सब सुख लहै तुम्हारी सरना। तुम रच्छक काहू को डर ना।” कलयुग के देव हनुमान जी की पूजा से हर मनोकामना पूरी होती है।

हनुमान जी से बड़ा कोई भक्तवत्सल नहीं है। अगर आप भी उनके जैसी भक्ति प्राप्त करना चाहते हो तो हर दिन हनुमान चालीसा पढ़ें। हर मंगलवार और शनिवार को हनुमान मंदिर जाना चाहिए और ऐसा करने से निश्चित ही हनुमानजी की कृपा होने वाली है। जब किसी पर हनुमानजी की कृपा होती है तो हनुमानजी अपने दूतों को आपकी रक्षा या मनोकामना की मूर्ति के लिए भेज देते हैं। हनुमान जी कृपा है या नहीं जानने के लिए कुछ संकेत है। इन संकेतों से जान सकते है हनुमान जी आप पर अपनी दृष्टि बनाये हुए है। जानिए हनुमान जी की कृपा के संकेत

🪔बंदर का सपना
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
कहते है अगर आपको दो बार किसी बंदर के सपने आए तो आप समझ लें कि हनुमानजी की आप पर कृपा है और उनके दूत आपके आसपास है और कभी भी आप पर किसी तरह की विपत्ति नही आने देंगे।

🪔सपने में रामजी या हनुमान जी की प्रतिमा का दर्शन
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
सपने में हनुमाजी या श्रीराम जी किसी भी प्रकार से दर्शन दे तो समझ लें कि उनकी कृपा है यदि आपको ऐसे सपने बार बार आते है तो आप पर और उनके दूत आपकी रक्षा के लिए आपके पास पहुंच चुके हैं।

🪔बड़ी दुर्घटना से बचना
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
यदि आप किसी घटना दुर्घटना में कई बार बाल-बाल बच जाते हैं तो समझे कि हनुमानजी के दूत आपकी रक्षा कर रहे हैं। आपको अपनी भक्ति और बढ़ाने की जरूरत है। इसलिए कही भी जाते वक्त हनुमान नाम का जाप और मंत्र पढें।

🪔प्रगति और सफलता हनुमान कृपा के संकेत
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
हनुमानजी यदि प्रसन्न हैं तो ऐसे जातक हर क्षेत्र में प्रगति करते हैं। उसके जीवन में किसी भी प्रकार की बाधा और कष्ट नहीं होता है। उसके हर कार्य आसानी से होते जाते हैं। उसके जीवन में स्थायित्व आ जाता है। यदि ऐसा हो रहा है तो हनुमानजी के दूत आपकी सहायता कर रहे हैं।

🪔सात्विकता है तो हनुमान जी है
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
यदि आप मन, वचन और कर्म से पवित्र हैं। मतलब कहने और करने में भेद नहीं है तो आप समझ लें कि हनुमानजी की आप पर कृपा है। आप कभी भी झूठ नहीं बोलते हैं, किसी भी प्रकार का नशा नहीं करते, मांस का भक्षण नहीं करते और अपने परिवार के सदस्यों से प्रेमपूर्ण संबंध बनाए रखते हैं तो निश्‍चित ही आप पर हनुमानजी की कृपा है।

🪔शनि पीड़ा का असर नहीं तो हनुमान कृपा
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
आप पर किसी भी प्रकार से शनि की साढ़े साती, ढैया, महादशा या अन्य किसी भी तरह की शनि पीड़ा का असर नहीं होता है तो निश्‍चित ही आप पर हनुमानजी की कृपा हैं और उनके दूत आपके आसपास ही है।

🪔अच्छे वक्ता ,लीडर है तो हनुमान जी है
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
अगर आप साहसी और शक्तिशाली होकर भी आप नेक न्यायप्रिय और विनम्र हैं तो निश्चित ही आपसे हनुमानजी प्रसन्न हैं। जैसे आप एक अच्छे लीडर, सैनिक, पुलिस या उच्चपदासिन अधिकारी होकर भी विनम्र और सच्चे हैं तो हनुमानजी की आप पर कृपा बनी रहेगी।

🪔हनुमान प्रसाद का सपना
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
सपने में आप किसी किर्तन में बैठकर हनुमानजी का प्रसाद खा रहे हैं तो आप पर हनुमानजी की विशेष कृपा है। आप कोई भी अच्छे कार्य को करने का सोचे और वह तुरंत ही पूरा हो जाए तो हनुमानजी के दूत आपके आसपास ही है।

🪔एकांत में भी किसी साथ का अनुभव
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
एकांत में भी आपको लगे कि आपके आगे पीछे कोई चल रहा है और इससे आप भयभीत भी नहीं हैं तो समझना की आप पर हनुमानजी की विशेष कृपा है। अब आपका कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता है।

        *🚩राम_राम_जी🚩*