उद्योग मंत्री सिरमौर प्रवास के दौरान शिलाई क्षेत्र के बोराड़ में करेंगे पेट्रोल पंप का उदघाटन

Share this post

देवभूमि न्यूज नेटवर्क
कार्तिकेय तोमर – नाहन
सिरमौर, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री श्री हर्षवर्धन चौहान 6 जनवरी से 9 जनवरी, 2026 तक जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे।
यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 6 जनवरी को पांवटा साहिब के विरसा बैंक्वेट हॉल में प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी द्वारा आयोजित द प्लैनेट स्किल डेवलपमेंट मिशन (टीपीएसडीएम) 2.0 के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर टीपीएसडीएम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तथा प्री-रूरल इनक्यूबेशन सेंटर का भी उद्घाटन किया जाएगा।
इसके उपरांत दोपहर बाद उद्योग मंत्री बोराड़ में नवनिर्मित पेट्रोल पंप का उद्घाटन करेंगे तथा तत्पश्चात लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह जाखना में आम जनता की समस्याएं सुनेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि 7 व 8 जनवरी को श्री हर्षवर्धन चौहान लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह शिलाई में जनसमस्याओं के निराकरण हेतु जनसुनवाई करेंगे।
अपने प्रवास के अंतिम दिन 9 जनवरी को उद्योग मंत्री पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, पांवटा साहिब में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल अंडर-14 (छात्र) वॉलीबॉल चैंपियनशिप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके पश्चात दोपहर बाद वे डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज, नाहन में चिकित्सा उपकरणों एवं मशीनरी स्थापना कार्यक्रम में भी मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।