सिरमौर महिला कबड्डी टीम के ट्रायल 8 जनवरी को पांवटा साहिब में होगा – कुलदीप राणा

Share this post

 *देवभूमि न्यूज 24.इन*

ब्यूरो उपमंडल,पांवटा साहिब

सिरमौर कबड्डी संघ द्वारा जिला सिरमौर महिला कबड्डी टीम के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन 8 जनवरी 2026 को किया जाएगा। यह ट्रायल ग्लोबल अकैडमी, पांवटा साहिब में दोपहर 1:00 बजे से आयोजित होंगे।

सिरमौर कबड्डी संघ के महासचिव बीर सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी वरिष्ठ महिला कबड्डी खिलाड़ी निर्धारित समय पर चयन स्थल पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि चयन प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाली सभी खिलाड़ियों को 200 रुपये पंजीकरण शुल्क साथ लाना अनिवार्य होगा। वहीं, खिलाड़ियों के लिए जलपान की व्यवस्था सिरमौर कबड्डी संघ की ओर से की जाएगी।

सिरमौर कबड्डी संघ की विशेष बैठक भी 8 जनवरी को
सिरमौर कबड्डी संघ के अध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया कि ट्रायल से पूर्व सुबह 10:00 बजे ग्लोबल अकैडमी, पांवटा साहिब में संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों की एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सिरमौर कबड्डी लीग (SKL) सीजन-2 से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

अध्यक्ष ने संघ के सभी सदस्यों से अपील की है कि वे इस बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, ताकि आगामी गतिविधियों को लेकर आवश्यक निर्णय समय पर लिए जा सकें