बुधवार को करें ये खास उपाय, गणपति जी बनाएंगे हर काम, रातों रात चमकेगी किस्मत-डॉ दीपक दुबे

Share this post

*देवभूमि न्यूज 24.इन*

⭕आज बुधवार का दिन है और इस दिन को बुधवार को बुद्धि, संचार कौशल और प्रोफेशनल सफलता का दिन बताया गया है। बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करने से नौकरी और बिजनेस में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

करियर में प्रोमोशन के लिए भी इस दिन कुछ खास उपाय कर लेने चाहिए। यहां से आपको इन उपायों की जानकारी मिलेगी।

⚜️हरा रंग पहनें
बुधवार को कपड़ों, घड़ी की स्ट्रैप, रूमाल, पेन या छोटी एक्सेसरी में हरे रंग का उपयोग करें। बुधवार का संबंध बुध ग्रह से है। बुध ग्रह बुद्धिमत्ता, संचार कौशल और प्रोफेशनल लाइफ का कारक माना जाता है। हरा रंग बुध का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए यह सकारात्मक ऊर्जा लाने का प्रतीक माना जाता है।

⚜️”ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप
बुधवार सुबह स्नान के बाद गणेश जी के सामने दीपक जलाकर प्रार्थना करें और कम से कम •108 बार मंत्र •ॐ गं गणपतये नमः का जाप करें। गणेश जी को •’विघ्नहर्ता’ माना जाता है, यानी कार्यों की बाधा दूर करने वाले। माना जाता है कि नियमित जाप मानसिक एकाग्रता बढ़ाता है और आत्मविश्वास मजबूत करता है, जो नौकरी में निर्णय लेने और प्रदर्शन सुधार में मदद कर सकता है।

⚜️गाय को हरा चारा दें
बुधवार को किसी भी गाय को हरा चारा, पालक या हरी सब्जी खिलाएं। इसे पुण्य कर्म और सेवा का रूप माना जाता है। मनोवैज्ञानिक रूप से यह दया और विनम्रता की भावना बढ़ाता है, जिससे आपका व्यवहार और मानसिक शांति बेहतर होती है। ये दोनों कार्यस्थल पर आपके प्रभाव और छवि को सुधारते हैं।

⚜️शाम को दीपक जलाएं
बुधवार की शाम को तुलसी के पास घी या तेल का दीपक जलाएं। तुलसी को घर की सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। दीपक जलाने से मन शांत होता है और नकारात्मक विचारों में कमी आती है। इससे तनाव कम होता है और काम पर ध्यान बेहतर लगता है।

*🚩ऊँ_श्रीगणेशाय_नम:🚩*