राजीव शर्मन,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24.इन
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार तथा तकनीकी शिक्षा निदेशालय, हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले का आयोजन 12 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भद्रकाली, जिला ऊना में किया जाएगा।
इस मेले में गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश कालिया मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
मेले में विभिन्न व्यवसायों में आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं के साथ-साथ 10वीं एवं व्यवसायिक विषयों सहित 10+2 पास विद्यार्थी भी अप्रेंटिसशिप के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी मेले में उपस्थित कंपनियों के समक्ष साक्षात्कार हेतु आवेदन कर सकेंगे।
वहीं, जो कंपनियां अभी तक अप्रेंटिस पोर्टल पर पंजीकृत नहीं हैं, वे भी इस अवसर पर अपना पंजीकरण करवा कर मेले में आए अभ्यर्थियों का चयन कर सकती हैं।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भद्रकाली की प्रधानाचार्य इंजीनियर नीरज कुमारी ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों एवं कंपनियों के प्रबंधकों से अपील की है कि वे इस अप्रेंटिस मेले का अधिकतम लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि उद्योगों में वास्तविक उत्पादन के दौरान अप्रेंटिस प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा अपनी कार्य-कुशलता बढ़ा सकते हैं तथा बेरोजगारी दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।