देवभूमि न्यूज 24.इन
पुलिस अधीक्षक, सिरमौर के निर्देशानुसार जिला सिरमौर में उदघोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है।
इसी अभियान के दौरान आज दिनांक 06-01-2026 को पुलिस टीम ने एक उदघोषित अपराधी राजेश कुमार पुत्र स्वर्गीय श्री केवल कृष्ण, निवासी हाउस नंबर 426, अमरपुरी कॉलोनी, पुलिस थाना फरकपुर, जिला यमुनानगर (हरियाणा) को करनाल (हरियाणा) से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
गिरफ्तार आरोपी राजेश कुमार के विरुद्ध पुलिस थाना रेणुकाजी में अभियोग संख्या 35/15 दिनांक 19.07.2015 के तहत धारा 353, 332, 34 भारतीय दंड संहिता तथा धारा 38-जे वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज है।
सिरमौर पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।