सिरमौर में आबकारी अधिनियम व जुआ अधिनियम में तीन अभियोग दर्ज

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन

सिरमौर जिला के पुलिस थाना राजगढ में एक अवैध शराब के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर योगेश शर्मा निवासी गांव देवठी डा0 रेडुघाटी तह0 राजगढ जिला सिरमौर हि0प्र0 के पास से दूकान के साथ वाले शटर के अन्दर स्टोर मे 36 बोतल अवैध शराब मार्का संतरा न0 1 बरामद की है। आरोपी योगेश शर्मा के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ में धारा 39(1)a HP Excise Act के अन्तर्गत अभियोग दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जारी है।

पुलिस थाना राजगढ में अवैध शराब के एक अन्य मामले में भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भारत भूषण निवासी गांव चम्बीधार डा0 रेडुघाटी तह0 राजगढ जिला सिरमौर हि0प्र0 के पास इसके चिकन शॉप के साथ इसके स्टोर मे रखी लकडी के बॉक्स के अन्दर से 48 बोतल अवैध शराब बरामद की है। भारत भूषण के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ में धारा 39(1)a HP Excise Act के अन्तर्गत अभियोग दर्ज किया गया है जिसकी आगमी जांच जारी है।

पुलिस थाना सदर नाहन में जुआ अधिनियम में मामला दर्ज

पुलिस थाना सदर नाहन में एक जुआ के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुरेन्द्र सिंह निवासी म.न. 103/13 मोहल्ला गोविन्दगढ नाहन जिला सिरमौर हि0प्र0 को जुआ के मामले में पकड़ा है जो खजुरना में सडक के किनारे बने रेन शैल्टर के अन्दर खडा होकर लोगों को दडा सट्टा लगाने के लिए उकसा रहा था तथा कह रहा था कि एक के बदले 80 रुपये मिलेंगें । आरोपी सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ पुलिस थाना सदर नाहन में धारा 13A-3-67 PUBLIC GAMBLING ACT में अभियोग दर्ज किया गया है। मामले की पुलिस थाना नाहन द्वारा जांच की जा रही है।