जिला सिरमौर के विभिन्न थानों में दर्ज हुए अवैध शराब के 03 मामले

Share this post

   *देवभूमि न्यूज 24.इन*
  1. पुलिस थाना कालाआम्ब में एक अवैध शराब के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कुलवन्त सिंह निवासी गांव व डा0 मोगीनन्द त0 नाहन जिला सिरमौर हि0प्र0 के पास से 09 बोतल अवैध शराब बरामद की है। कुलवन्त सिंह के खिलाफ पुलिस थाना कालाआम्ब में धारा 39(1)(a) HP EX. ACT में अभियोग दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
  2. पुलिस थाना कालाआम्ब में ही अवैध शराब के एक अन्य मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राकेश सिंह निवासी गांव व डा0 मोकरमपुर त0 सकरी जिला मधुबनी बिहार के पास से 08 बोतल अवैध शराब बरामद की है। राकेश सिंह के खिलाफ पुलिस थाना कालाआम्ब में धारा 39(1)(a) HP EX. ACT में अभियोग दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
  3. पुलिस थाना पांवटा साहिब में एक अवैध शराब के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुकेश निवासी वार्ड न0 10 देवीनगर पाँवटा साहिब के रिहायशी मकान की तलाशी लेने पर 05 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। मुकेश के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में धारा 39(1)a HP EXCISE ACT में अभियोग दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।