*देवभूमि न्यूज 24.इन*
🔮रात में सोते समय आने वाले सपने महज कल्पना नहीं होते, बल्कि स्वप्न शास्त्र के अनुसार ये हमारे आने वाले कल का आईना होते हैं. कुछ सपने हमें भविष्य की चुनौतियों को लेकर सचेत करते हैं, तो कुछ अपार खुशियों और धन लाभ का संदेश लेकर आते हैं.
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में पक्षियों का आना भी विशेष संकेत देते हैं. ऐसे में अगर आपको भी सपने में पक्षी दिखाई देते हैं, तो यह आपकी किस्मत बदलने का एक बड़ा संकेत हो सकता है. आइए, स्वप्न शास्त्र के अनुसार, पक्षियों से जुड़े 5 ऐसे स्वप्नों के बारे में जानते हैं, जो भविष्य में बड़ी तरक्की और जीवन में सुख-समृद्धि के आगमन का संकेत देते हैं.
⚜️मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत
सपने में उल्लू का दिखना बेहद सौभाग्यशाली माना जाता है. चूंकि उल्लू धन की देवी मां लक्ष्मी का वाहन है, इसलिए इसका सपने में आना इस बात का प्रतीक है कि आप पर देवी की कृपा होने वाली है. यह सपना संकेत देता है कि आपकी आर्थिक तंगहाली जल्द ही समाप्त होगी और धन प्राप्ति के नए रास्ते खुलेंगे.
⚜️सपने में नीलकंठ पक्षी देखना
नीलकंठ पक्षी को भगवान शिव का स्वरूप माना जाता है. सपने में नीलकंठ का दर्शन करना किसी चमत्कार से कम नहीं है. इसका अर्थ है कि आपके ऊपर भोलेनाथ का आशीर्वाद है. आपके लंबे समय से अटके हुए कार्य अब गति पकड़ेंगे और आपकी मनचाही इच्छाएं पूरी होने का समय आ गया है.
⚜️सपने में मोर का दिखना
मोर का दिखना न सिर्फ आंखों को सुकून देता है, बल्कि स्वप्न शास्त्र में इसे बहुत ऊंचा स्थान दिया गया है. मोर भगवान श्रीकृष्ण का अत्यंत प्रिय पक्षी है. ऐसे में अगर आप सपने में मोर देखते हैं, तो समझ लीजिए कि आपके जीवन से दुख-दर्द खत्म होने वाले हैं. श्रीकृष्ण की कृपा से आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे और करियर में आपको बड़ी सफलता प्राप्त होगी.
⚜️घर में खुशियों की दस्तक
तोता को खुशहाली और बुद्धिमानी का प्रतीक माना जाता है. सपने में तोता देखना इस बात की ओर इशारा करता है कि आपके पारिवारिक जीवन में मिठास बढ़ने वाली है. यह सपना बताता है कि आपके घर में किसी शुभ समाचार का आगमन होने वाला है. साथ ही, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आप शुभ परिणाम प्राप्त करेंगे.
⚜️मांगलिक कार्य और धन योग का संकेत
सफेद हंस को शांति और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है. सपने में हंस का जोड़ा या हंस को देखना अत्यंत शुभ है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह सपना घर में होने वाले किसी मांगलिक उत्सव (जैसे विवाह या मुंडन) का पूर्व संकेत देता है. साथ ही, यह आकस्मिक धन लाभ के योग को भी दर्शाता है.
*🚩हरिऊँ🚩*