सन् 2026 में वृषभ राशि का वैदिक राशिफल

Share this post

    *देवभूमि न्यूज 24.इन*

वृष🐂 TAURUS (ई, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)

शुभ रंग👉 सफेद,
शुभ अंक👉 6
शुभ रत्न👉 हीरा व सफेद पुखराज,
शुभ वार👉 शुक्रवार, बुध व शनि,
ईष्ट👉 महालक्ष्मी, संतोषी माता।
शुभ तारीख👉 6, 15, 24।
शुभमास👉 ज्येष्ठ,
सामान्य मास👉 श्रावण, आश्विन, कार्तिक, मार्गशीर्ष, पौष माघ, फाल्गुन,
अशुभ मास👉 चैत्र, वैशाख, आषाढ़ व भाद्रपद।
व्यक्तित्त्व👉 गुरुभक्त, कृतज्ञ, दयालु।
सकारात्मक पक्ष👉 आकर्षक पहनवा, वस्त्रआभूषण में रूचि।
नकारात्मक पक्ष👉 कानो का कच्चा, दुराग्रही, आलसी।

आपकी राशि का स्वामी शुक्र है। वैसे यह काफी प्रभावीशाली राशि मानी जाती है। जितना मानसिक प्रेम रखते हैं उतना ही लोग भय भी रखते हैं। साधारण-सी बातचीत का अंदाज व्यवहार, भावुकता, प्रेम भावना में बदल जाता है। जिसका परोक्ष लाभ, यश मिलता है। दूसरी का विश्वास, मनमाफिकता आसान हो जाती है। स्वयं के सोच, अस्तित्व को बनाए रखना मुश्किल होता है। स्वयं को स्थापित रखते हैं। दूसरों को दर्शाते नहीं। आत्मचिंतन मानो विशेष परिस्थिति में ही करते हैं। समय पर होने अथवा रहने वाली स्थिति को महत्व देते हैं। योजनाओं का प्रभाव आकर्षण बना रहता है। किन्हीं मामलों में दूसरों की योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर कर पाते हैं। निजी मामलों में वह संभव नहीं रहता जिसका सामाजिक जातिगत, व्यक्तिगत प्रभाव रहता है। कार्यकुशलता में कमी रहती है। हिम्मत साहस, आत्मवि श्वास नहीं जुटा पाते तर्क-वितर्कता में नुकसान, विरोध, शत्रुता स्वभाव का प्रश्नचिह्न बन जाता है। पश्चाताप गंभीरता के कारण स्वयं उलझे रहते हैं नितांत निजी जीवन हताश ही रखता है आप राशि वालों को स्वभाव के गुण धर्मों से ही प्रगति, अवसरों में अवरोध आते हैं। जो भी लाभ, योग्यता, प्रतिष्ठा, सम्मान मिलता है उसे सम्हालना, निभाना आसान नहीं होता।

वर्ष फल
〰️〰️〰️
स्वास्थ्य
〰️〰️〰️इस वर्ष आपको सेहत से जुड़ी कई परेशानियों का समाधान प्राप्त हो सकता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का प्रयास करें। शनि की दृष्टि आपकी राशि में होने से आलस्य का अनुभव करते रहेंगे। जीवनशैली में उतार-चढ़ाव के कारण शुगर जैसी बीमारियों की चपेट में भी आ सकते हैं। आपकी राशि से दूसरे भाव पर गोचर कर रहे गुरु आपके आयुष्य की रक्षा करेंगे। जिसके कारण आप अत्यन्त संवेदनशील भी हो सकते हैं। किन्तु जून 2 के बाद कान में कुछ समस्या होने की सम्भावना अवश्य है।

आर्थिक स्थिति
〰️〰️〰️〰️〰️〰️इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। वर्ष की शुरुआत में कुछ कमी महसूस होगी। आपकी राशि जो की वित्त की राशि है, में बाधकेश शनि की दृष्टि जमापूँजी को नुकसान पहुँचा सकती है। वर्ष के मध्य में अत्यधिक धन लाभ होगा। बीमारियों में धन खर्च हो सकता है। नयी सम्पत्ति लेते समय सावधानी रखें। आर्थिक कठिनाइयों से बचने के लिये इस वर्ष सावधानी पूर्वक क्रय-विक्रय करें।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक स्थिति
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। परिवार के सदस्यों के मध्य प्रेम भाव बढ़ेगा। सामाजिक सम्बन्धों और गतिविधियों के कारण आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। बड़े भाई-बहन के जीवन में कुछ परेशानियाँ आने की आशंका है। रिश्तेदारों से आपको अत्यधिक सहायता प्राप्त होगी। मार्च-अप्रैल के महीने में कोई नकारात्मक सूचना मिल सकती है। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध षड्यन्त्र रच सकते हैं। जुलाई और दिसम्बर के महीने में आपको विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है।

वैवाहिक जीवन
〰️〰️〰️〰️〰️वैवाहिक जीवन अत्यन्त रोमान्टिक रहने वाला है। छोटी-छोटी बातों को आसानी से सुलझा लेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के लिये नये आभूषण खरीद सकते हैं। जून माह में गुरु के कर्क राशि में प्रवेश के कारण वैवाहिक जीवन की समस्याओं का समाधान होगा। हालाँकि जुलाई से सितम्बर महीने में प्रेम सम्बन्धों को लेकर सतर्क रहना चाहिये। कठोर वाणी का प्रयोग करने से बचें। सुख की कुछ कमी महसूस हो सकती है।

शिक्षा और करियर
〰️〰️〰️〰️〰️〰️इस वर्ष विद्यार्थी पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। विदेश में नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। वर्ष के शुरुआती कुछ महीने कड़ी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। मार्च से जून के बीच पदोन्नति भी हो सकती है। शनि की उत्तम स्थिति के कारण कृषि से धन लाभ प्राप्त हो सकता है। अप्रैल के बाद करियर में बदलाव कर सकते हैं। अपनी योग्यता को माँझने का प्रयास करना हितकारी होगा। अक्टूबर 31 को गुरु के सिंह राशि में गोचर के बाद नयी नौकरी या व्यवसाय को अपनाने में सफलता मिलेगी।

उपाय 👉 प्रत्येक माह की संक्रान्ति के दिन मन्दिर में घी का दान करें।

✍️ज्यो:शैलेन्द्र सिंगला पलवल हरियाणा mo no/WhatsApp no9992776726
नारायण सेवा ज्योतिष संस्थान
आप भी अपना जन्म विवरण भेजकर नारायण सेवा ज्योतिष संस्थान से अपना वर्तमान, भूतकाल और भविष्य विस्तृत जानकारी ग्रह दोष और निवारण जान सकते है। कुण्डली बेचना हमारा व्यवसाय नही है आप से प्राप्त दक्षिणा पूर्ण रूप से विकलांग ऑपरेशन के सहयतार्थ नारायण सेवा संस्थान उदयपुर में प्रेषित की जाती है।