माजरा में चिट्टा तस्करी का मामला दर्ज, 4.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share this post

सड़क हादसे में होमगार्ड जवान की मौत, स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज

देवभूमि न्यूज 24.इन
नाहन / सिरमौर

जिला सिरमौर के पुलिस थाना माजरा में चिट्टा/स्मैक से संबंधित एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने गश्त के दौरान 4.15 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। आरोपी की पहचान सुल्तान पुत्र श्री याहिया खान, निवासी गांव रामपुर बंजारन, डा. धौलाकुआं, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर (हि.प्र.) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना माजरा की टीम नया गांव माजरा में प्रिंटिंग प्रेस के पास गश्त पर थी, इसी दौरान आरोपी को स्मैक के साथ काबू किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अभियोग की तफ्तीश अमल में लाई जा रही है। फिलहाल आरोपी को नियमानुसार नोटिस पर रिहा किया गया है।
सड़क हादसे में होमगार्ड जवान की मौत
पुलिस थाना माजरा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान बलवीर सिंह पुत्र स्व. श्री बालकिशन, निवासी गांव व डा. कोलर, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर (हि.प्र.) के रूप में हुई है। मृतक हिमाचल प्रदेश होमगार्ड में कार्यरत था और वर्तमान में पुलिस थाना माजरा में तैनात था।
मामले में रणवीर सिंह पुत्र लाल सिंह, निवासी गांव व डा. कोलर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जब वह अपनी गाड़ी से जा रहा था, तभी एक स्कूटी ने उसके आगे चल रहे मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार बलवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
यह दुर्घटना माजरा थाना क्षेत्र के सैनवाला, एनएच-07 पर हुई। स्कूटी चालक की पहचान सुखविंदर सिंह पुत्र श्री गुरदयाल सिंह, निवासी गांव रामपुर बंजारण के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।