*देवभूमि न्यूज 24.इन*
⭕हनुमान जी की कृपा प्राप्ति के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना उत्तम माना गया है। ऐसा माना जाता है कि हनुमान चालीसा का नियमित रूप से पाठ करने से साधक के जीवन में आ रही समस्याएं बजरंगबली की कृपा से धीरे-धीरे दूर हो जाती हैं।
ऐसे में पाठ के दौरान आपको पूर्ण लाभ के लिए पाठ के दौरान इन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
🪔इस तरह करें पाठ
हनुमान चालीसा का पाठ शुरू करने से पहले स्नान आदि से निवृत हो जाएं। इसके बाद किसी शांत व साफ-सुथरी जगह पर बैठकर इसका पाठ करें। पाठ शुरू करने से पहले अपने पास एक पात्र में जल भरकर जरूर रखें और हनुमान चालीसा का पाठ पूरा होने पर इस जल को ग्रहण कर लें। पूरी श्रद्धा के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करें। तभी आपको इसका पूर्ण लाभ मिल सकता है।
🪔न करें ये गलतियां
हनुमान चालीसा के पाठ के दौरान आपके मन में किसी भी तरह का नकारात्मक विचार नहीं आना चाहिए। इसी के साथ यह भी जरूरी है कि आप अपना पूरा ध्यान पाठ पर ही केंद्रित रखें और अपने ध्यान को इधर-उधर न भटकाएं। न ही पाठ के दौरान किसी से बातचीत करें। ऐसा करने से आपको पाठ का पूरा लाभ नहीं मिलता।
🪔मिलते हैं शुभ परिणाम
वैसे तो रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करने से उत्तम परिणाम देखने को मिल सकते हैं, लेकिन मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने का विशेष लाभ देखने को मिलता है। इन दिनों पर हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपको हनुमान जी की कृपा तो मिलती ही है, साथ ही शनिदेव की कृपा भी आपके ऊपर बनी रहती है।
🪔इन बातों को न करें नजरअंदाज
वैसे तो हनुमान चालीसा का पाठ दिन में कभी भी किया जा सकता है, लेकिन ब्रह्म मुहूर्त में इसका पाठ करने से आपको जीवन में अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं। इसी के साथ बोल-बोलकर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करना भी काफी लाभदायक माना गया है।
*🚩राम_राम_जी🚩*