सिरमौर बस हादसा: 14 की मौत, 52 घायल

Share this post

हरिपुरधार के पास खाई में गिरी निजी बस, गिरिपार क्षेत्र में शोक की लहर

 *देवभूमि न्यूज 24.इन*

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में हरिपुरधार के समीप शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 52 यात्री घायल हो गए। इस दर्दनाक दुर्घटना ने पूरे गिरिपार क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिमला से सोलन व राजगढ़ होते हुए हरिपुरधार मार्ग से कुपवी जा रही एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई और करीब 100 से 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय बस में लगभग 66 यात्री सवार थे।
हादसा इतना भयावह था कि बस के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को खाई से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया और निजी वाहनों व एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
घायलों को नाहन, सोलन और शिमला रेफर
घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपुरधार में प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन और इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला रेफर किया गया। कई घायलों को स्थानीय लोगों ने अपने निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया।


सूचना मिलते ही उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा और पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। मेडिकल कॉलेज नाहन को अलर्ट पर रखते हुए आपातकालीन वार्ड खाली करवाया गया और करीब 10 डॉक्टरों को ड्यूटी पर तैनात किया गया।
बस हादसे में मृतकों की सूची (14)
हिमांशी पुत्री आशीष, ग्राम चंजाह, डाकघर कुलग, तहसील कुपवी, जिला शिमला
हीमा पत्नी जालम सिंह, ग्राम धौलट, डाकघर चडोली, तहसील कुपवी, जिला शिमला
सनम पुत्री संत राम, ग्राम पाब, डाकघर जरवा, उप-तहसील रोनहाट, जिला सिरमौर
बलबीर सिंह, ग्राम बेचड़ का बाग, तहसील ददाहू, जिला सिरमौर
विलम सिंह पुत्र चाजू राम, ग्राम जुडू शिलान, तहसील कुपवी, जिला शिमला
प्रोमिला देवी पुत्री कृपा राम, ग्राम चंजाह, डाकघर कुलग, तहसील कुपवी, जिला शिमला
सूरत सिंह पुत्र संग्रू, ग्राम कांडा बाना, तहसील कुपवी, जिला शिमला
सुमन पुत्री रण सिंह, ग्राम डौंची कोठियाना, तहसील कुपवी, जिला शिमला
रमेश पुत्र दई सिंह, ग्राम बोरा, डाकघर कुलग, तहसील कुपवी, जिला सिरमौर
कियान पुत्र विलम, निवासी नोहरा बोरा, तहसील कुपवी, जिला शिमला
रियांशी (9) पुत्री दिलावर सिंह, ग्राम बोरा, डाकघर कुलग, तहसील कुपवी, जिला शिमला
मोहन सिंह, निवासी चोरास, नौहराधार
प्रियंका पुत्री धर्म सिंह, ग्राम पंजाह, डाकघर कोरग, उप-तहसील हरिपुरधार, जिला सिरमौर
अज्ञात महिला (पहचान नहीं हो सकी)
हादसे में घायल यात्री (52)
अभय (18), कुलदीप, मनोज (18), अवनी (13), निकिता (24), धर्म सिंह (45), सिमरन (15), संजू (22), शीतल (32), आराध्या (10), सुगना (40), नरेंद्र (42), मोहर सिंह, ममता (22), अदिति (14), विनीता (40), विजय (17), मनोज (22), टीना रावत (20), मनीषा (23), योगी, राहुल, सुनील, सिंटा (17), अंबिका, सूरज, ललित, संजय, राज, विंटा, साक्षी, पूनम, अंकिता, खजान सिंह, प्रिया, रंजू, दिनेश पुत्र गुलाब सिंह, निशांत पुत्र गुमान सिंह (कुपवी), उषा पुत्री संदीप (कुपवी), आस्था पुत्री प्रताप सिंह, नारिया (40) कुपवी, निहारू राम पुत्र शंकर दास कुपवी, अंबिका पुत्री भागमल, सेल चुनवी, चंदा राम पुत्र दोताराम (नौहराधार), प्रियंका पत्नी नवीन कुमार (नौहराधार), कल्पना पत्नी कुलदीप (सेल पाब), तमन्ना पुत्री जगदीश (संगड़ाह), रंजना पुत्री सुरेश, मनीष पुत्र जगत सिंह (बोरा), सुमन पुत्री विलम सिंह (कुपवी), अमित कुमार पुत्र जगत सिंह (कुपवी), अभिनंदन (7) पुत्र जगत सिंह (कुपवी)
नेताओं ने जताया शोक
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई नेताओं ने हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की।