देवभूमि न्यूज 24.इन
कुल्लू, हिमाचल प्रदेश
जिला कुल्लू के थान युवक मंडल धारला शैंशर द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार की “चिट्ठे पर वार” मुहिम को सफल बनाने तथा युवाओं को खेलकूद के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लंबीशाड़ी में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत देहूरीधार के प्रधान श्री भगत राम रहे। उनके साथ उप प्रधान श्री हेम दास तथा पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों ने कार्यक्रम में शिरकत की। क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 15 टीमों ने भाग लिया।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के विजेता को ₹15,000 नकद व ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को ₹7,000 नकद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री भगत राम ने युवक मंडल को ₹11,000 की नकद सहायता राशि प्रदान की और युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलकूद व सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान थान युवक मंडल के प्रधान श्री तेज राम सोनी, सचिव श्री गोपाल सोनी सहित दीप चंद, राम लाल, प्रेम सोनी उपस्थित रहे। इसके अलावा मनु महाराज कोऑपरेटिव दूध सोसाइटी के प्रधान एवं जिला शिकायत निवारण समिति के सदस्य श्री महेंद्र सिंह पालसरा विशेष रूप से कार्यक्रम में मौजूद रहे।
युवक मंडल द्वारा आयोजित इस खेल प्रतियोगिता को स्थानीय लोगों ने सराहा और इसे युवाओं को सही दिशा देने की एक सकारात्मक पहल बताया।