शिलाई की एक और बेटी ने रचा सफलता का इतिहास,शिलाई गांव की सृष्टि नेगी बनीं नर्सिंग ऑफिसर

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन
कार्तिकेय तोमर, शिलाई

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र से संबंध रखने वाले हाटी समुदाय के छात्र-छात्राएं निरंतर सफलता की नई इबारत लिख रहे हैं। मेहनत, लगन और शिक्षा के प्रति समर्पण के बल पर क्षेत्र के युवा हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। खास बात यह है कि हाटी समुदाय की बेटियां किसी भी मायने में बेटों से पीछे नहीं, बल्कि कई क्षेत्रों में उनसे आगे निकल रही हैं।
इसी कड़ी में शिलाई गांव की बेटी सृष्टि नेगी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सृष्टि ने AIIMS (NORCET) परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर नर्सिंग ऑफिसर बनने का गौरव प्राप्त किया है। अब वह देश के प्रतिष्ठित संस्थान JIPMER, पुदुचेरी में अपनी सेवाएं देंगी।
सृष्टि नेगी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा DAV स्कूल, पांवटा साहिब से प्राप्त की, जबकि Mata Padmawati College of Nursing, नाहन से B.Sc. नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की। अपनी इस सफलता का श्रेय सृष्टि ने अपने गांव की कुल देवी-देवताओं, माता-पिता और गुरुजनों को दिया।
सृष्टि के पिता श्री देवेंद्र सिंह नेगी (पूर्व सैनिक) और माता श्रीमति रक्षा नेगी ने बताया कि यह उपलब्धि देवी-देवताओं के आशीर्वाद और बेटी की अथक मेहनत का परिणाम है।
सृष्टि नेगी की इस सफलता पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
देवभूमि न्यूज 24.इन की ओर से सृष्टि नेगी को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। साथ ही उनके माता-पिता, गुरुजनों और परिजनों को भी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बहुत-बहुत बधाई।