✍️देवभूमि न्यूज 24.इन
कन्या VIRGO
(टो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
शुभरंग👉 हरा,
शुभ अंक👉 5,
शुभरत्न👉 पन्ना,
शुभदिन👉 बुधवार,
शुभ तारीख 👉 5, 14, 23,
ईष्ट👉 गणेश,
शुभ कार्य👉 गणेश अथर्वशीर्ष और चालीसा का पाठ व बुधवार का व्रत कार्यसिद्ध करेगा,
शुभमास👉 वैशाख व ज्येष्ठ,
मध्यममास👉 आषाढ़ कार्तिक,
मार्गशीर्ष, पौष, माघ व फाल्गुन,
अशुभमास👉 चैत्र, श्रावण, भाद्रपद, आश्विन।
मित्र राशि👉 मेष, मिथुन, सिंह, तुला,
शत्रु राशि👉 कर्क, धातु स्वर्ण,
व्यक्तित्व👉 दोहरा व्यक्तित्व, विद्वान्, युद्धभीरु, आलोचक, लेखक,
सकारात्मक तथ्य👉 निरन्तर क्रियाशील, व्यावहारिक ज्ञान,
नकारात्मक तथ्य👉 अति छिद्रान्वेषी,
बुराई ढूंढना, कलहप्रिय, अशुभ चिंतक, पौरुषहीनता।
मासिक राशिफल 👉 इस माह कारोबार में नये प्रयोग कर सकते हैं। विनिर्माण से जुड़े पेशे में लाभ की स्थितियाँ मजबूत होगी। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। घर में मांगलिक उत्सव को लेकर तैयारियां हो सकती है। लम्बे समय से रुके काम शुरू हो सकते हैं। कृषि सम्बन्धी कार्यों में उपज बढ़ने से आय में वृद्धि होगी। 14 जनवरी को सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिये काफी शुभ रहेगा। उच्चाधिकारी आपकी पदोन्नति को लेकर चर्चा कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान प्राप्त होने से आप प्रसन्न रहेंगे।
शुरुआती दो सप्ताह काम का दबाव काफी बढ़ सकता है। इससे आपकी दैनिक दिनचर्या भी बाधित हो सकती है। इस दौरान परिवार में किसी बात को लेकर कलह भी हो सकती है। कारोबारियों को कुछ जटिलताओं में फँसना पड़ सकता है। दूसरे सप्ताह के दौरान व्यापार में उधारी करने से बचें। तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। गलत कार्यों की तरफ आपका झुकाव हो सकता है। पैरों में दर्द और अकड़न जैसी समस्या हो सकती है। गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें। 13 जनवरी तक का समय कुछ कमजोर रहेगा।
शुभ दिनाँक👉 3, 4, 6, 10, 13, 14, 20, 23, 24, 30, 31
अशुभ दिनाँक👉 1, 7, 8, 12, 15, 18, 25, 26
क्रमशः…..
✍️ज्यो:शैलेन्द्र सिंगला पलवल हरियाणा mo no/WhatsApp no9992776726
नारायण सेवा ज्योतिष संस्थान