सिरमौर जिला के पुरुवाला थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, मोटरसाइकिल चालक की मौत

Share this post

देवभूमि न्यूज नेटवर्क
ब्यूरो उपमंडल,पांवटा साहिब
सिरमौर

सिरमौर जिला के पुरुवाला थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 व 125(ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को यह शिकायत श्री अजय कुमार पुत्र श्री ओम प्रकाश, निवासी गांव किशन कोट, डाकघर राजबन, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर ने दी। शिकायतकर्ता के अनुसार 10 जनवरी 2026 को वह मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान यमुना कंस्ट्रक्शन के पास उन्होंने एक महिला को सड़क पर घायल अवस्था में देखा।
बताया गया कि एक काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल ने महिला को टक्कर मार दी, जिसके बाद मोटरसाइकिल चालक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खेत में गिर गया। दुर्घटना में घायल मोटरसाइकिल चालक की पहचान संगत सिंह पुत्र श्री राम दास, निवासी हरिपुर टोहाना, डाकघर शिवपुर, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई।
घायल संगत सिंह को उसके परिजन निजी वाहन से अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।