हर दिन गाय को खिलाएं ये चीजें, कुंडली में सूर्य होगा मजबूत, खुल जाएंगे तरक्की के रास्ते और मिलेगा सम्मान!

Share this post

  *देवभूमि न्यूज 24.इन*

🌞कुंडली में सूर्य को कैसे मजबूत करें: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में जब सूर्य मजबूत होता है तो जीवन में सुख शांति और खुशहाली आती है. इसके लिए गौ-सेवा की जा सकती है और सूर्य से जुड़ी चीजे गाय को खिलाई जा सकती है.

ज्योतिष के अनुसार, सूर्य ग्रहों के राजा है और व्यक्ति के यश प्रसिद्धि आत्मा, पिता और करियर के कारक है. सूर्य के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में सुख शांति आती है. कुंडली में जब सूर्य की स्थिति मजबूत होती है जो व्यक्ति तेजवान बनता है, आत्मविश्वास से भरा रहता है और हर ओर से सफलता प्राप्त करता है. ऐसे में जरूरी है कि कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत बनी रहे. सूर्य को मजबूत करने के लिए कुछ उपाय भी किए जा सकते हैं. उन्हीं उपायों में से एक है गाय की सेवा करना यानी गाय को हर दिन अगर कुछ चीजों का सेवन कराएं तो जीवन पर इसका शुभ और सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. शारीरिक ऊर्जा बढ़ सकती है और आर्थिक तंगी दूर हो सकती है. सम्मान बढ़ सकता है. आइए जानें गाय को क्या चीजें खिलाएं जिनका संबंध सूर्य से है.

⚜️गाय को खिलाएं गेहूं
सूर्य देव का गेहूं से गहरा संबंध है. यह अनाज सूर्य का प्रतीक है. गाय को गेहूं खिलाने से करियर संबंधी बाधाएं दूर होती है और समाज में सम्मान बढ़ता है. इस उपाय से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है. गेहूं को भिगोकर या गेहूं के आटे की रोटी गाय को खिला सकते हैं.

⚜️गाय को खिलाएं गुड़
गुड़ सूर्य का प्रतीक है और जब गाय को हर दिन गुड़ खिलाया जाता है तो कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है. इससे करियर में तरक्की होती है और स्वास्थ्य में सुधार होता है. रुके हुए काम पूरे होते हैं. यश प्राप्ति होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. सुबह के समय गाय को रोटी में गुड़ लपेटकर खिलाना चाहिए.

⚜️गाय को खिलाएं शकरकंद
शकरकंद पृथ्वी की ऊर्जा और सूर्य की गर्मी का प्रतीक माना जाता है. गाय को शकरकंद खिलाने से जीवन में स्थिरता आती है और मेहनत का पूरा फल प्राप्त होता है. जीवन में सुख-समृद्धि आती है और मानसिक शांति प्राप्त होती है. परिवार में खुशहाली आती है.

   *☀️ ऊँ_सूर्याय_नम:☀️*