*देवभूमि न्यूज 24.इन*
⭕मंगलवार के उपाय: हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन शक्ति, साहस और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. इस दिन के अधिपति मंगल ग्रह हैं और इसके आराध्य देव संकटमोचन हनुमान जी व भगवान कार्तिकेय हैं.
इस दिन विशेषतौर पर इन देवताओं की पूजा-अर्जना की जाती है, ताकि जीवन में सुख-समृद्धि और धन की स्थिति अच्छी बनी रहे. ऐसे में अगर आप लंबे समय से कर्ज के बोझ तले दबे हैं या लोन की किस्तों ने आपकी रातों की नींद उड़ा दी है, तो ज्योतिष शास्त्र में मंगलवार के लिए कुछ विशेष और प्रभावशाली उपाय बताए गए हैं. मान्यता है कि मंगलवार को इन उपायों को करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है, साथ ही हनुमानजी की विशेष कृपा बनी रहती है. आइए जानते हैं मंगलवार को किए जाने वाले कुछ चमत्कारी टोटकों के बारे में.
🪔१. ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
कर्ज से छुटकारा पाने के लिए •’ऋणमोचक मंगल स्तोत्र’ को रामबाण माना गया है. ऐसे में मंगलवार की सुबह या शाम को स्नान के बाद लाल वस्त्र धारण करें. हनुमान जी के सामने •चमेली के तेल या घी का दीपक जलाएं (लाल बत्ती का उपयोग करें). साथ ही अगर संभव हो तो •एक दिन में ११ बार इसका पाठ करें. •आप २१ मंगलवार तक लगातार पाठ करने का संकल्प भी ले सकते हैं. यह स्तोत्र मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव को कम कर अपार धन देता है.
🪔२. हनुमान जी को चढ़ाएं सिंदूर का चोला
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
हनुमान जी को सिंदूर बेहद प्रिय है. इसे चढ़ाने से वे अपने भक्तों के हर संकट को स्वयं पर ले लेते हैं. चोला चढ़ाने से कम से कम दो दिन पहले से ब्रह्मचर्य का पालन करें और पूरी तरह सात्विक भोजन लें. इसके बाद चमेली के तेल में शुद्ध लाल सिंदूर मिलाकर बजरंगबली की प्रतिमा पर अच्छे से लगाएं. मान्यता है कि मंगलवार के दिन इस उपाय को करने से आर्थिक संकट दूर होता है.
🪔३. तुलसी माला और ‘राम-नाम’ का उपाय
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
तुलसी के माध्यम से हनुमान जी को प्रसन्न करना सबसे आसन और सटीक उपाय है. ऐसे में मंगलवार के दिन •१०८ तुलसी के पत्तों पर चंदन से ‘श्रीराम’ लिखें और इनकी माला बनाकर हनुमान जी को पहनाएं. इस उपाय को लगातार •२१ मंगलवार तक करने से न सिर्फ भारी से भारी कर्ज उतर जाता है, बल्कि कुंडली का मांगलिक दोष भी शांत होता है. इसके अलावा यह उपाय सेहत से जुड़ी समस्याओं में भी अत्यंत लाभकारी है.
🪔४. लाल लंगोट का टोटका
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
बलिष्ठता और ब्रह्मचर्य के प्रतीक हनुमान जी को लाल रंग का लंगोट भेंट करना मान-सम्मान की रक्षा करने वाला माना जाता है. जो भक्त कर्ज के कारण अपमानित महसूस कर रहे हैं या जिनका सामाजिक मान-सम्मान कम हो गया है, उन्हें मंगलवार का व्रत रखकर हनुमान जी को लाल लंगोट अर्पित करना चाहिए. इससे संकट के समय बजरंगबली स्वयं रक्षा कवच बनकर साथ खड़े होते हैं.
🪔५. रोट के लड्डू या बूंदी का भोग
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
हनुमान जी को मीठा भोग अत्यंत प्रिय है, जो जीवन में मिठास और संपन्नता लाता है. गेहूं के आटे को शुद्ध देसी घी में भूनकर उसमें गुड़ मिलाएं और इसके लड्डू तैयार करें. इसे •’रोट लड्डू‘ कहा जाता है. अगर रोट बनाना संभव न हो, तो आप •बूंदी का भोग भी लगा सकते हैं. भोग लगाने के बाद इस प्रसाद को जरूरतमंदों और भक्तों में बांटें. ऐसा करने से मंगल ग्रह की मंगल ग्रह की शुभता प्राप्त होती है, जिससे आर्थिक तंगी दूर होती है.
*🚩राम_राम_जी🚩*