शनि देव के नाराज होने पर मिलते हैं ये संकेत, हो जाएं सावधान, न करें ये काम – डॉ दीपक दुबे

Share this post

  *देवभूमि न्यूज 24.इन*

⭕शनि देव को कर्मफल दाता और न्याय का देवता माना गया है। शनि देव कभी भी किसी के साथ अन्याय नहीं करते हैं, वे केवल व्यक्ति के अच्छे-बुरे कर्मों का फल देते हैं।

जब कुंडली में शनि की स्थिति अशुभ होती है या शनि देव नाराज होते हैं, तो व्यक्ति के जीवन में अचानक से कुछ ऐसे संकेत देखने को मिलती हैं, जिससे पता किया जा सकता है कि कुंडली में शनि दोष है। अगर समय रहते इन संकेतों को पहचान लिया जाए, तो कुछ उपायों से भारी नुकसान से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं।

⚜️शनि दोष के संकेत
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
🚩आर्थिक नुकसान- अचानक से धन की हानि होना, बना-बनाया काम बिगड़ जाना या भारी कर्ज में डूब जाना।

🚩शारीरिक संकेत- बाल अचानक से बहुत अधिक झड़ने लगना, आंखों की रोशनी कमजोर होना या पैरों और जोड़ों में लगातार दर्द रहना।

🚩विवाद- बिना किसी ठोस वजह के घर में झगड़े होना, समाज में मान-सम्मान की कमी या बेवजह कानूनी मामलों (कोर्ट-कचहरी) में फंसना।

🚩आलस्य और नकारात्मकता- काम करने में मन न लगना, हर समय सुस्ती महसूस होना और मन में लगातार बुरे विचार या असुरक्षा की भावना आना।

🚩नौकरी और व्यापार- कार्यक्षेत्र पर सिनियर्स से अनबन होना या मेहनत के बावजूद प्रमोशन का रुक जाना।

⚜️न करें ये काम
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐

  • किसी गरीब का हक न मारें नाही उन्हें परेशान करें।
  • तामसिक चीजों से दूर रहें।
  • शनिवार के दिन लोहा, तेल, कोयला, नमक और जूते-चप्पल खरीदने से बचें।
  • शनिवार के दिन बाल या नाखून काटना भी शुभ नहीं माना जाता।
  • झूठ बोलना, किसी को धोखा देना या बेईमानी करना शनि देव को बिल्कुल पसंद नहीं है।

⚜️शनि दोष शांत करने के उपाय
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
🚩हनुमान चालीसा का पाठ- शनि दोष से बचने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।

🚩पीपल की पूजा- शनिवार की शाम पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

🚩दान- काले तिल, काली उड़द की दाल और काले कंबल का दान करें।

🚩#ऊँशंशनिश्चराय_नम:🚩
🙏🏻🙏🏻🙏🏻
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐