देवभूमि न्यूज 24.इन
मां देवी नन्दन मंदिर कमेटी 700 देवरी-खनेटी, ग्राम पंचायत देवरी-खनेटी (शिली) तथा पराली-बदरूनी व स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने आज सचिवालय में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने रिहाली मेला देवरी-खनेटी को जिला स्तरीय मेला घोषित करने के लिए शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री को स्थानीय मांगों और आवश्यकताओं से अवगत करवाया। शिक्षा मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर देवरी-खनेटी मंदिर कमेटी व पराली-बदरूनी पंचायत के लोग उपस्थित थे।