कार्तिकेय तोमर
देवभूमि न्यूज 24.इन
शिलाई,सिरमौर
16, 17 व 18 जनवरी 2026 को जींद (हरियाणा) में आयोजित 16वीं पैसापालो सीनियर मेन नेशनल चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। टीम ने यह उपलब्धि कप्तान प्रकाश ठाकुर के कुशल नेतृत्व में हासिल की।
चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बीच खेला गया, जो आखिरी क्षणों तक रोमांच से भरपूर रहा। फाइनल में पंजाब की टीम ने हिमाचल को 4 अंकों से पराजित कर स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में तीसरा स्थान छत्तीसगढ़ की टीम ने हासिल किया, जिसे कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) से नवाजा गया।
हिमाचल प्रदेश टीम के इस शानदार प्रदर्शन पर प्रदेशभर में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों और खेल संगठनों ने टीम के सभी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाइयाँ दी हैं।