पांवटा साहिब में सड़क हादसों के दो मामले दर्ज,एक व्यक्ति घायल, दूसरे हादसे में युवक की मौत

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन
पांवटा साहिब (सिरमौर)

जिला सिरमौर के थाना पांवटा साहिब में सड़क दुर्घटनाओं के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने मुकदमे दर्ज किए हैं।
पहला मामला राकेश कुमार पुत्र गोपाल, निवासी गांव कुंजा मतरालियों, डाकघर पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के बयान पर दर्ज किया गया है। बयान के अनुसार दिनांक 18 जनवरी 2026 को राकेश कुमार पांवटा साहिब में कार्य समाप्त करने के बाद मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की आल्टो कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए।
पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 281, 125(A) बीएनएस तथा 187 मोटर वाहन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
दूसरा मामला संदीप धीमान पुत्र श्याम लाल धीमान, निवासी गांव भूपपुर, डाकघर पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के बयान पर दर्ज किया गया है। बयान के अनुसार दिनांक 18 जनवरी 2026 को वह अपनी दुकान के बाहर खड़े थे, तभी एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार विवेक कुमार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में विवेक कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 281, 106(1) बीएनएस तथा 187 मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले का अन्वेषण किया जा रहा है।