माघ गुप्त नवरात्री 2026: कब से कब तक चलेंगे माघ गुप्त नवरात्रि? जानें पूजा विधि और महत्व

Share this post

  *देवभूमि न्यूज 24.इन*

⭕हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत खास महत्व माना जाता है। देवी शक्ति की आराधना के बिना किसी भी देवी-देवता की पूजा अधूरी मानी जाती है। यही कारण है कि साल में चार बार नवरात्रि आती है।

इनमें चैत्र और शारदीय नवरात्रि तो धूमधाम से मनाई जाती हैं, जबकि बाकी दो नवरात्रि गुप्त नवरात्रि के रूप में मनाई जाती हैं।

गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा बाहरी दिखावे के बजाय मन, साधना और श्रद्धा के साथ गुप्त रूप से की जाती है। आइए जानते हैं साल 2026 में माघ गुप्त नवरात्रि कब से कब तक रहेंगी, पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और इसका धार्मिक महत्व क्या माना जाता है।

⚜️माघ गुप्त नवरात्रि 2026 की तिथि
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2026 में माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 19 जनवरी से होगी और इसका समापन 27 जनवरी को होगा। यानी पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा और उनकी शक्तियों की उपासना की जाएगी।

⚜️पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
माघ गुप्त नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना का विशेष महत्व होता है। ऐसे में घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 43 मिनट से 10 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। इसमें अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। इस समय पूजा और साधना करना विशेष फलदायी माना जाता है।

🪔गुप्त नवरात्रि का महत्व
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
गुप्त नवरात्रि का संबंध दस महाविद्याओं की साधना से जुड़ा होता है। माघ महीने की गुप्त नवरात्रि ठंड के मौसम में और बसंत ऋतु के आगमन के समय पड़ती है। यह नवरात्रि खासतौर पर तंत्र-मंत्र, साधना और गुप्त सिद्धियों के लिए जानी जाती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन दिनों मां दुर्गा और उनकी दस महाविद्याओं की सच्चे मन से पूजा करने पर जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। कहा जाता है कि गुप्त नवरात्रि में की गई पूजा जितनी गुप्त रखी जाए, उतनी ही अधिक फलदायी होती है।

🪔गुप्त नवरात्रि की पूजा विधि
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

  • गुप्त नवरात्रि की पूजा सरल लेकिन श्रद्धा से भरपूर होती है।
  • पहले दिन स्नान करके साफ कपड़े पहनें।
  • पूजा स्थान और घर की अच्छी तरह सफाई करें।
  • मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर के सामने दीपक जलाएं।
  • फूल और अक्षत अर्पित करें।
  • मां दुर्गा के मंत्रों का जाप मन ही मन करें।
  • दुर्गा सप्तशती का पाठ करना इस दिन बहुत शुभ माना जाता है।
  • अंत में मां की आरती करें और जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगकर उनका आशीर्वाद लें।
  • माघ गुप्त नवरात्रि 2026 साधना, श्रद्धा और आत्मिक शक्ति को बढ़ाने का खास समय है। इन नौ दिनों में अगर सच्चे मन से और गुप्त रूप से मां दुर्गा की उपासना की जाए, तो जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं और सुख-समृद्धि का मार्ग खुल सकता है। *🚩जय_माता_की🚩*