सन् 2026 में कुम्भ राशि का जनवरी मास का राशिफल

Share this post

✍️देवभूमि न्यूज 24.इन

कुम्भ AQUARIUS
(गु, गे, गो, सा, सी, सु, से, सो, द)

शुभरंग👉 नीला,
शुभ अंक👉 8,
शुभधातु👉 लोहा,
शुभरल👉 नीलम,
शुभदिन👉 शनिवार,
ईष्ट👉 शनिदेव की आराधना शुभफल देगी, शनिचालीसा का पाठ करें,
शुभतारीख👉 8, 17, 26,
शुभमास👉 ज्येष्ठ, आषाढ़, भाद्रपद, आश्विन व पौष,
मध्यममास👉 वैशाख, कार्तिक, मार्गशीर्ष, माघ व फाल्गुन,
अशुभमास👉 चैत्र व श्रावण ।
मित्र राशि👉 मीन, वृष, मकर,
शत्रु राशि👉 कर्क, मेष, सिंह,
व्यक्तित्व👉 अवधूत योगी, साधक, तपस्वी, सत्यखोजी, अन्वेषक, यशस्वी, सकारात्मक तथ्य – संवेदनशील, समाजप्रिय, कुटुम्ब प्रेमी,
नकारात्मक तथ्य👉 निरन्तर विचार बदलने की प्रवृत्ति,

मासिक राशिफल 👉 कार्यक्षेत्र में आपका महत्व बढ़ेगा। धन कमाने के लिये महीना बहुत ही अच्छा है। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें। प्रेमी जन के प्रति प्रेम और समर्पण भाव बढ़ेगा। माता-पिता की सेहत काफी अच्छी रहेगी। सम्पत्ति को लेकर उलझे मामले सुलझने की सम्भावना है। परिवार में विवाह जैसा कोई आयोजन हो सकता है। नव विवाहित दम्पत्ति कहीं घूमने के लिये जा सकते हैं। कला से जुड़े लोगों को सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। तीसरे सप्ताह में बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।

इस माह शत्रु वर्ग आपके व्यावसायिक हितों को प्रभावित करने की कोशिश करेगा। कार्यक्षेत्र में अकारण झगड़े हो सकते हैं। सोच समझकर ही आपको प्रतिक्रिया देनी चाहिये। यद्यपि आपकी प्रतिष्ठा और पराक्रम में कोई कमी नहीं आने वाली है। फिर भी आपको साझेदारों के साथ अपने सम्बन्ध सीमित रखने होंगे। आपको निवेश करने में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। मौज-मस्ती में आपका समय बर्बाद न हो इसका ध्यान रखें। त्वचा और पेट के रोग परेशान कर सकते हैं। महीने के उत्तरार्ध के अन्तिम सप्ताह में झगड़ा हो सकता है।

शुभ दिनाँक👉 5, 7, 8, 13, 14, 16, 20, 25, 26

अशुभ दिनाँक👉 9, 10, 18, 19, 23, 27, 28

क्रमशः…..

✍️ज्यो:शैलेन्द्र सिंगला पलवल हरियाणा mo no/WhatsApp no9992776726
नारायण सेवा ज्योतिष संस्थान