शिलाई में 26 जनवरी को भाजपा का जिलास्तरीय एसआईआर अभियान-इंदर ठाकुर

Share this post


देवभूमि न्यूज 24
भारतीय जनता पार्टी द्वारा 26 जनवरी को शिलाई में जिलास्तरीय एसआईआर अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भाजपा मंडल कार्यालय, तोमर कॉम्प्लेक्स, शिलाई में आयोजित होगा।
भाजपा मंडल शिलाई के अध्यक्ष इंदर ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जिलास्तरीय अभियान की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता, पूर्व मंत्री सुख राम चौधरी, विधायक रीना कश्यप, नारायण सिंह, हॉटी पुत्र शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर सहित जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता, संगठन पदाधिकारी तथा जिले के 12 मंडलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
इंदर ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम प्रातः 11 बजे आरंभ होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की।