*देवभूमि न्यूज 24.इन*
⭕हिंदू धर्म में बसंत पंचमी को नई शुरुआत और ज्ञान के प्रकाश का प्रतीक माना जाता है। बसंत पंचमी का पर्व देवी सरस्वती को समर्पित है, जिन्हें ज्ञान, बुद्धि, विद्या और कला की देवी माना जाता है।
इस दिन किए गए कुछ सरल और प्रभावशाली उपाय विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और नौकरी-पेशा लोगों के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं।
⚜️वर्ष 2026 में बसंत पंचमी का त्योहार कब मनाए जाएगा
वर्ष 2026 में यह पर्व 23 जनवरी, दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। यदि आपके बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लग रहा या आप करियर में बौद्धिक सफलता चाहते हैं, तो ज्योतिष शास्त्र में कुछ विशेष उपायों का वर्णन है। मान्यता है कि इस दिन किए गए छोटे-छोटे बदलाव आपकी बुद्धि के बंद ताले खोल सकते हैं और एकाग्रता में चमत्कारी सुधार ला सकते हैं।
⚜️1. मां सरस्वती को पीला चंदन और केसर अर्पित करें
बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती के चरणों में पीला चंदन और केसर अर्पित करें। पूजा के बाद उसी तिलक को अपने या बच्चे के माथे पर लगाएं। इससे एकाग्रता बढ़ती है और मन शांत रहता है।
⚜️2. किताबों और पेन की पूजा
विद्यार्थियों को अपनी सबसे प्रिय किताब या पेन मां सरस्वती के सम्मुख रखना चाहिए। •’ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः’ मंत्र का जाप करते हुए इन पर पीले पुष्प चढ़ाएं। इससे सीखने की क्षमता विकसित होती है।
⚜️3. जिह्वा पर शहद से ‘ऐं’ लिखना
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, बसंत पंचमी पर छोटे बच्चों की जीभ पर चांदी की सलाई या तुलसी के डंठल से शहद के जरिए •’ऐं’ बीज मंत्र लिखना चाहिए। माना जाता है कि इससे वाणी दोष दूर होता है और बच्चा प्रखर बुद्धि वाला बनता है।
⚜️4. पीली सामग्री के दान का महत्व
बुद्धि के कारक ग्रह ‘बुध’ और ज्ञान के कारक •’गुरु’ को बलवान करने के लिए इस दिन गरीब बच्चों को पीले रंग की कापियां, पेन या केले दान करें। दूसरों की शिक्षा में मदद करना मां सरस्वती को सर्वाधिक प्रिय है।
⚜️5. घर के उत्तर-पूर्व कोने में रखें मोरपंख
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन अपने स्टडी रूम के उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में मोरपंख स्थापित करें। यह नकारात्मक ऊर्जा को हटाकर सकारात्मकता लाता है, जिससे कठिन विषय भी आसानी से समझ आने लगते हैं। बसंत पंचमी पर बन रहे हैं दुर्लभ योग संयोग, शुभ कार्यों के लिए है अबूझ मुहूर्त।
⚜️1. बसंत पंचमी 2026 में कब है?
इस साल बसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा।
⚜️2. मां सरस्वती का सबसे प्रभावी मंत्र कौन सा है?
विद्या और बुद्धि की प्राप्ति के लिए •’ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः’ मंत्र का जाप करना सबसे उत्तम माना जाता है।
⚜️3. बसंत पंचमी पर पीले रंग का क्या महत्व है?
पीला रंग ऊर्जा, उत्साह और शुद्धता का प्रतीक है। यह रंग बृहस्पति देव से भी जुड़ा है, जो ज्ञान के कारक हैं, इसलिए इस दिन पीले वस्त्र और भोजन का महत्व है।
⚜️4. क्या बसंत पंचमी पर नया काम शुरू करना शुभ है?
हां, बसंत पंचमी को •’अबूझ मुहूर्त’ माना जाता है। इस दिन बिना मुहूर्त देखे कोई भी मांगलिक कार्य जैसे गृह प्रवेश, सगाई या व्यापार की शुरुआत की जा सकती है।
*🚩हरिऊँ🚩*