राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड शिविर में हलांह स्कूल के लवलीश ने किया सिरमौर का नाम रोशन

Share this post

कार्तिकेय तोमर
देवभूमि न्यूज 24.इन
शिलाई, सिरमौर

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई शहीद कल्याण सिंह राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलां के स्वयंसेवक लवलीश ने राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड शिविर में भाग लेकर विद्यालय, क्षेत्र एवं जिला सिरमौर का नाम रोशन किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना का दस दिवसीय राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड शिविर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लालपानी, जिला शिमला में आयोजित किया गया। शिविर के दौरान स्वयंसेवक लवलीश ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को सलामी दी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं NSS जिला समन्वयक, जिला सिरमौर रामभज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के समापन समारोह के मुख्य अतिथि निदेशक स्कूल शिक्षा हिमाचल प्रदेश डॉ. आशीष कोहली रहे। इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मास्टर ट्रेनर रामभज शर्मा, स्वयंसेवक लवलीश सहित जिला सिरमौर के अन्य आठ स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
रामभज शर्मा ने बताया कि इस वर्ष राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड शिविर में जिला सिरमौर से कुल नौ स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिनमें चार छात्र एवं पाँच छात्राएँ शामिल थीं।
विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रणदीप खाजटा, समिति के सदस्यों तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा रामभज शर्मा एवं स्वयंसेवक लवलीश का जोरदार स्वागत किया गया। वरिष्ठ प्रवक्ता आत्माराम ठाकुर, वरिष्ठ अध्यापक ओमप्रकाश कन्याल, धर्मपाल शर्मा, वरिष्ठ सहायक सुनील दत्त सहित समस्त स्टाफ ने इस उपलब्धि का श्रेय स्वयंसेवक लवलीश की कड़ी मेहनत एवं कार्यक्रम अधिकारी रामभज शर्मा के मार्गदर्शन को दिया।