छत्रधारी चालदा महासू देवता की लोक आराधना का भव्य विमोचन

Share this post

कार्तिकेय तोमर
देवभूमि न्यूज 24.इन
शिलाई,सिरमौर

चालदा महासू देवता मंदिर, पश्मी में छत्रधारी चालदा महासू देवता के सिरमौर आगमन पर आधारित लोक आराधना का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर शिक्षाविद एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री रामभज चौहान तथा शिक्षाविद श्री सूरत सिंह चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस लोक आराधना-गीत की रचना केंद्रीय हाटी समिति के महासचिव श्री कुन्दन सिंह शास्त्री द्वारा की गई है, जबकि इसे लोक गायक श्री राजेन्द्र रंगवाल ने अपनी मधुर एवं भावपूर्ण आवाज़ में प्रस्तुत किया है। गीत का निर्देशन हाटी कला मंच के अध्यक्ष श्री भावसिंह कपूर ने किया है।
विमोचन समारोह में श्री गुमान सिंह चौहान (पूर्व ITBP अधिकारी), सेवा समिति के अध्यक्ष श्री प्रकाश चौहान, श्री दिनेश कुमार वज़ीर, श्री बारूराम ढीमेदार, श्री रघुवीर सिंह भंडारी, वरिष्ठ लोक कलाकार श्री आत्माराम शर्मा, गायक श्री राजेन्द्र रंगवाल तथा निर्देशक श्री भावसिंह कपूर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस लोक आराधना में दोशोऊ–जोंसार बावर से लेकर पश्मी मंदिर (सिरमौर) तक की ऐतिहासिक एवं धार्मिक यात्रा का सुंदर और भावनात्मक वर्णन किया गया है। गीत के माध्यम से हाटी और जोंसारी लोक संस्कृति की समृद्ध परंपराओं की जीवंत झलक देखने को मिलती है।