*देवभूमि न्यूज 24.इन*
🌞सनातन धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवता को समर्पित है। रविवार का दिन भगवान सूर्य का माना जाता है। सूर्य देव को ‘ग्रहों का राजा’ और ‘प्रत्यक्ष देवता’ कहा गया है, क्योंकि उनके दर्शन हम साक्षात कर सकते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिसकी कुंडली में सूर्य मजबूत होता है, उसे समाज में अपार मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।
यदि आप लंबे समय से आर्थिक तंगी, बीमारियों या करियर में बाधाओं का सामना कर रहे हैं, तो रविवार के दिन कुछ विशेष उपाय करना आपके जीवन की दिशा बदल सकता है। आइए जानते हैं।
☀️रविवार के दिन सूर्यदेव को तांबे के लोटे से दें अर्घ्य
卐卐卐卐卐卐卐卐卐
रविवार की सुबह सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करें और उगते हुए सूरज को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें। जल में थोड़ा सा लाल चंदन, कुमकुम और लाल पुष्प मिला लें।अर्घ्य देते समय अपनी नजरें जल की धारा के बीच में रखें और •’ऊं सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करें।
☀️रविवार के दिन करें आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ
卐卐卐卐卐卐卐卐卐
अगर आप नौकरी में प्रमोशन चाहते हैं या शत्रुओं पर विजय पाना चाहते हैं, तो रविवार के दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना रामबाण सिद्ध होता है। भगवान राम ने भी रावण पर विजय पाने के लिए अगस्त्य मुनि के कहने पर इसी स्तोत्र का पाठ किया था। यह पाठ आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और मानसिक तनाव को दूर करता है।
☀️रविवार के दिन करें दान-पुण्य
卐卐卐卐卐卐卐卐卐
शास्त्रों में दान को सबसे बड़ा पुण्य बताया गया है। रविवार के दिन सूर्य देव से संबंधित वस्तुओं का दान करने से कुंडली का सूर्य दोष समाप्त होता है। आप तांबा, गुड़, गेहूं और लाल वस्त्र का दान किसी जरूरतमंद को या मंदिर में कर सकते हैं।
☀️रविवार के दिन माथे पर लगाएं चंदन
卐卐卐卐卐卐卐卐卐
रविवार के दिन अपने माथे पर लाल चंदन का तिलक लगाएं। ज्योतिष के अनुसार, लाल चंदन सूर्य का प्रतीक है, जिससे आपके व्यक्तित्व में निखार आता है।
*🚩ऊँ_सूर्याय_नम:🚩*