कार्तिकेय तोमर
देवभूमि न्यूज 24.इन
शिलाई,जिला सिरमौर
शिलाई उपमंडल की ग्राम पंचायत कांडों भटनौल में स्वस्थ भारत फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश द्वारा दिनांक 1 फरवरी 2026 को पंचायत भवन में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस स्वास्थ्य शिविर में योग्य एवं प्रशिक्षित डॉक्टरों/आयुर्वेदाचार्यों द्वारा आधुनिक मशीनों के माध्यम से सम्पूर्ण शरीर की जांच निःशुल्क की जाएगी। शिविर का समय प्रातः 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
शिविर के दौरान ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, किडनी व लिवर जांच, थायराइड, कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड, अस्थमा, दमा, खांसी, महिलाओं से संबंधित समस्याएं, जोड़ों के दर्द सहित अन्य बीमारियों की जांच की जाएगी।
इसके अतिरिक्त शिविर में आवश्यक दवाइयां उचित मूल्य पर उपलब्ध करवाई जाएंगी। ग्राम पंचायत प्रधान सरीता शर्मा ने आम जनमानस से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य करवाएं।
यह शिविर ग्रामीणों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।