हीरा लाल नलवा को तहसीलदार पद पर पदोन्नति, क्षेत्र में खुशी की लहर

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन
ब्यूरो,कुल्लू
हिमाचल प्रदेश

जिला कुल्लू के हंसमुख, मिलनसार एवं अपने कार्य के प्रति निष्ठावान अधिकारी हीरा लाल नलवा को तहसीलदार पद पर पदोन्नत किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। सैंज घाटी में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने आपदा के कठिन दौर में भी पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ जनता की सेवा की।
जनता के कार्यों को प्राथमिकता देना और हर परिस्थिति में आम लोगों के साथ खड़े रहना उनकी कार्यशैली की पहचान रही है। सैंज घाटी उनकी सेवाओं की सदा ऋणी रहेगी और उन्हें हमेशा याद रखेगी।
क्षेत्रवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए तहसीलदार पद पर पदोन्नति के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।